---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 1, 2020

आईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना की होगी मजिस्ट्रयल जांच


शिवपुरी
-जिला चिकित्सालय शिवपुरी के आईसीयू वार्ड में स्पार्किंग से आग लगने की घटना हुई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने इस घटना की विस्तृत जांच हेतु मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिए है। मजिस्ट्रियल जांच हेतु सहायक कलेक्टर श्रीमती काजल जावला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी द्वारा विस्तृत जांच प्रतिवेदन 07 दिवस में प्रस्तुत किया जाएगा।

आईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना के संबंध में आमजन जानकारी उपलब्ध कराने आ सकते हैं सामने 

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित आईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना हुई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने इस घटना की विस्तृत जांच हेतु मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए है। मजिस्ट्रियल जांच हेतु सहायक कलेक्टर श्रीमती काजल जावला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। आमजनों को सूचित किया जाता है कि घटना के समय जो आमजन स्थल पर मौजूद थे। इस संबंध में कोई जानकारी होने पर वह जांच अधिकारी को जानकारी उपलब्ध कराएं। आमजन घटना के संबंध में 5 अक्टूबर तक कलेक्टर कार्यालय स्थित निर्वाचन शाखा में सहायक कलेक्टर कक्ष में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपने कथन दर्ज करा सकते हैं।


No comments: