मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, मौके से बरामद हुए हत्या में प्रयुक्त किए गए पत्थर
शिवपुरी- पुलिस थाना देहात क्षेत्रांतर्गत आने वाले इमामबाड़ा में बीती रात्रि को एक मॉं की उसके ही पुत्र ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी और घटना के बाद आरोपी वहीं घर में मौजूद रहा। बताया गया है कि हत्यारोपी पुत्र मानसिक रूप से ठीक नहीं है और वह आए दिन अपनी मॉं से किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा करता रहता है और इसी दौरान हत्यारोपी पुत्र ने अपनी मॉं की घर में खड़ी पत्थर की बाउण्ड्री से पत्थर उठाकर मॉं पर पटक दिए और जब तक मारता रहा तब तक कि उसकी मॉं की मौत ना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना देहात और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची जहां से आरोपी व हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किए व मृतक का शव पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना देहात को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के इमाबाड़ा में घर में ही एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई है। इस हत्याकाण्ड की जानकारी सुन पुलिस तुरंत मौका ए वारदात पर पहुंची और देखा तो वहां एक वृद्ध हज्जो बाई मृत अवस्था में पड़ी हुई थी जहां उनके सिर में पत्थर से किए गए वार के कारण खोपड़ी पूरी तरह से बाहर की ओर निकल आई। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी आरिफ उर्फ नीरू पुत्र मुन्ना खां निवासी इमामाबड़ा भी पुलिस को मिला और उसे गिरफ्तार कर लिया, तभी पता चला कि घर की बाउण्ड्री पर खड़े पत्थर मारकर वृद्ध ताहिरा बाई की हत्या की गई है तो पुलिस ने वहां तलाशी अभियान चलाया जिसमें खून से लथपथ कुछ बड़े पत्थर मौके से पाए गए। मौके पर पुलिस पुलिस और एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया और मृतक वृद्ध ताहिरा बाई का शव जब्ती में लेकर पीएम कराया और आरोपी को लेकर पुलिस थाना देहात ले आई। जहां पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। बताया गया है कि मृतक ताहिरा अपने तीन बेटों में से एक बेटे आरिफ उर्फ नीरूू के साथ रहती थी चूूंकि आदिल मानसिक रूप से ठीक नहीं था इसलिए वृद्धा उसके साथ उसकी देखभाल कर रही थी लेकिन बीती रात्रि कुछ ऐसा हुआ कि इस मानसिक रूप से ग्रसित पुत्र ने अपनी ही मॉं की हत्या पत्थरों से सिर कुचलकर कर दी। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
इनका कहना है-
घर में मृतक हज्जो का शव मिला है और आरोपी ने पत्थर कुचलकर उसकी हत्या की है जिस पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किए है आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर मामला विवेचना में ले लिया है।
सुनील खेमरिया
टीआई, थाना देहात, शिवपुरी

No comments:
Post a Comment