---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 1, 2020

अवैध शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा


शिवपुरी
- थाना प्रभारी सिरसौद उनि सुनील राजपूत को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शासकीय विद्यालय ग्राम टोंका के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए रखे हुए हैं। सूचना पर से थाना प्रभारी सिरसौद द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थानों पर दबिश हेतु रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा शासकीय विद्यालय ग्राम टोंका के पास पहुंचकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिए का एक व्यक्ति कुछ सामान रखे दिखाए जो पुलिस को देखकर बगलें झांकने लगा जैसे ही पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो वह पुलिस को देखकर भागने लगाए जिसकी घेराबंदी कर दबोचकर उसके कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमत 6000 रू की विधिवत जप्त की गईए जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी जनक सिंह पुत्र बच्चू बाथम उम्र 35 साल निवासी ग्राम टोंका को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2)के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

No comments: