शिवपुरी-थाना प्रभारी बम्हारी उनि दिनेश नरवरिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये कोई घटना घटित करने की नियत से घूम रहा है।
सूचना पर से थाना प्रभारी बम्हारी द्वारा पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में रवाना किया, पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान बल्ली बघेल फार्म हाउस के पास एक व्यक्ति पुलिस को आता देख हाथ में कट्टा लेकर लहराते हुए भागने लगा, जिसको पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड मिला, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी सोनू पुत्र बलली उर्फ बलराम बघेल उम्र 25 साल निवासी बम्हारी को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बम्हारी उनि दिनेश नरवरिया, सउनि सी.एल.लववंशी, आरक्षक विनोद, ओमकार, राहुल, राजकुमार एवं आरक्षक रूद्रपताप की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment