---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, October 2, 2020

आईटीबीपी द्वारा गांधी जंयती पर फिट इंडिया फ्रीडम रन का समापन किया गया


 15 अगस्त से आज तक 42219 किलोमीटर दौड लगाई जवानों ने

शिवपुरी/करैरा -भारत सरकार खेल मंत्रालय के निर्देशन अनुसार 15 अगस्त से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2 अक्तूबर को फाइनल डे को फिनाले डे के रूप मे धूमधाम से मनाया गया। जिस का समापन गांधी जयंती के अवसर पर सपोर्ट वेपन ट्रेनिंग स्कूल के प्रांगण मे  किया गया। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर सुबह फिट इंडिया फ्रीडम रन मैं 42 किलोमीटर  की दौड लगाई गई। यह दौड़ आईटीवीपी कैम्पस से झाँसी रोड मुगावली तिराह होते हुए विल्हारी गांव तक लगाई वहा से वापिस सपोर्ट वैपन ट्रेनिंग स्कूल फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का धूमधाम से समापन कराया गया। 

जिसमें उपमहानिरीक्षक सपोर्ट वेपन ट्रेनिंग स्कूल एपीएस निम्बाडिया ने भी 42 किलोमीटर की दौड़ जवानों, सहायक सेनानियों, इंस्पेक्टरों के साथ लगाई समापन सपोर्ट वेपन ट्रेनिंग स्कूल के ग्राउंड में सुबह 8 बजे उपमहानिरीक्षक के सानिध्य में धूमधाम डीजे नाच गाने के साथ किया गया। उपमहानिरीक्षक निम्बाडिया ने जवानों की हौसला अफजाई कर कहा कि जवानों को प्रतिदिन रन वाक करना चाहिए।  और जो 42 किलोमीटर का आज बहुत ही सराहनीय किया और कहा कि एक व्यक्ति इतनी लंबी दौड नही लगा सकता लेकिन  संगठित होकर कितनी भी लंबी  दौड लगाई जा सकती है। 

बताया  15 अगस्त से आज तक 42219 किलो मीटर की दौड़ जवानों द्वारा  लगाई जा चुकी है। फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम में श्रीमती विमलेश निम्बाडिया, द्वितीय कमान हरि सिंह, उप सेनानी शिवप्रसाद सती, सहायक सेनानी उदित नारायण, सहायक सेनानी अजय बेनीवाल, सहायक अभियंता विक्रम बिष्ट, सहायक सीताराम, इंस्पेक्टर लखन लाल साहू, इंस्पेक्टर रत्नेश मिश्रा, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार रजक, सब इंस्पेक्टर जगपाल सहित तीन सैकड़ा जवान शामिल रहे।
सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
समापन पर डीआईजी निम्बाडिया ने सफाई कर्मचारी को स्वास्थ रक्षक कह कर नमन किया  और कहा करोना काल मे यही सफाई कर्मचारी स्वस्थ रक्षक बनकर कार्य करते रहे। श्रीमती विमलेश निम्बाडिया ए.पी.एस निम्वाडिया उप महानिरीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।

No comments: