---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, October 3, 2020

एसपी के निर्देश पर यातायत विभाग ने आचार संहिता पालन की संभाली कमान


पार्टी चुनाव चिह्न और पद प्रतिष्ठा वाने वाहन रोके और पद-चुनाव चिह्न हटाते हुए की कार्यवाही

शिवपुरी- शिवपुरी जिले के करैरा और पोहरी विधानसभा में आगामी 3 नवम्बर को मतदान होना है और इस मतदान के चलते संपूर्ण जिले भर में आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। ऐेसे में कई जनप्रतिनिधि अपने निजी वाहनों पर अपनी पार्टी पद के साथ नाम अंकित करते हुए अपने वाहनों के फर्राटे हुए नजर आ रहे है। इन हालातों में एक ओर जहां इस तरह के वाहनों से मतदान के प्रभावित होने का खतरा है तो वहीं दूसर ओर आचार संहिता के नियमों की भी अव्हेलना हो रही है इसे लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल के निर्देशन में यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी ने अपने अमले के साथ शनिवार की देर शाम गुरुद्वारा चौराहा पर ऐसे वाहनों को पकडऩे और उन्हें रोककर चालानी कार्यवाही को अंजाम दिया जिसमें कई वाहन इस कार्यवाही की जद में आए और एसेे वाहनों का मौके पर ही वाहनों की नंबर प्लेट से जनप्रतिनिधि के पद व पार्टी का मोनो हटवाया गया और नियमों की अव्हेलना करने पर संबंधित के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई।
यहां कार्यवाही यातायात विभाग के द्वारा आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एवं एसडीओपी शिवपुरी सुधीर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी एवं सूबेदार प्रियंका घोष ने यातायात महकमे के साथ ऐसे चार पहिया वाहन जिनकी नंबर प्लेट पर राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह एवं राजनीतिक पद नाम अंकित थे उनकी नंबर प्लेट को हटवाया गया एवं चालानी कार्रवाई की गई। इस  कार्रवाई में आरक्षक इशत्याक अली, विक्रम जाट, कमल किशोर कबीर, महेश लोधी, राजेश कुमार एवं देवेश उपस्थित रहे। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी इसलिए स्वयं यातातायात विभाग द्वारा ऐसे सभी राजनैतिक दलों से अपील की गई है कि वह आचार संहिता का पालन करें और मतदान से लेकर मतगणना दिनांक तक अपने ऐसे सभी वाहनों से अपने पद और पार्टी के चुनाव चिह्न वाली नंबर प्लेट हटा ली जाए अन्यथा यातायात विभाग द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

No comments: