---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, October 3, 2020

जबरन खेत में घुसाया टे्रक्टर और अधेड़ को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज


शिवपुरी
- शिवपुरी जिले के ग्राम अंाकुर्सी में एक अधेड़ के खेत में से जबरन दंबगों द्वारा टे्रक्टर निकाला गया और जब उसे रोकने का प्रयास किया तो दबंगों ने अधेड़ को ही रोककर उसके साथ जोर-जबर्दस्ती की और कुल्हाड़ी से हमला कर मारने का प्रयास किया लेकिन फिलवक्त वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। अपने खेत पर हुई इस घटना को लेकर फरियादी पुलिस थाना बैराढ़ पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बैराढ़ में फरियादी ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल शर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम आंकुर्सी ने थाना बैराढ़ पहुंचकर अपनी शिकायत में बताया कि बीती 21 सितम्बर को उसके खेत में से जबरन दो दबंग लोकेन्द्र यादव व जितेन्द्र यादव जबरन टे्रक्टर निकालकर ले जाते है उसके खेत में खड़ी 5 बिसवा की सरसों फसल इनके टे्रक्टर के कारण खराब हो जाती है और जब इन्हें रोका गया तो लोकेन्द्र व संतोष ने मिलकर फरियादी ओमप्रकाश शर्मा के साथ वाद-विवाद करते हुए गाली-गलौज की और खेत में ही फरियादी पर कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया जिसमें वह किसी तरह माने बाबजूद इसके वह फरियादी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। अपने साथ हुई इस घटना को लेकर अधेड़ फरियादी ओमप्रकाश शर्मा ने मामले की शिकायत बैराढ़ थाने में की जिस पर पुलिस ने दोनों ही लोकेन्द्र व संतोष यादव के विरूद्ध धारा 427,504,352 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

No comments: