---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, October 3, 2020

महिला के साथ दुष्कर्म कर फसल को पहुंचाया नुकसान, पुलिस ने केवल मारपीट का मामला दर्ज किया


दुष्कर्म की धारा बढ़ाने को लेकर फरियादी पहुंची पुलिस अधीक्षक के द्वार, कार्यवाही की मांग

शिवपुरी- पुलिस चौकी भटनावर ने एक कृषक महिला के साथ उसके ही पड़ौस के कृषकों द्वारा की गई मारपीट और फसल नुकसान को लेकर मामला तो पंजीबद्ध कर लिया लेकिन फरियादी द्वारा जब दुष्कर्म की घटना बताई तब चौकी प्रभारी ने सुनवाई नहीं की और मामूली धाराओं में पड़ौस के ही आरोपी कृषकों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर इतिश्री कर ली। जिससे आहत पीडि़ता पुलिस अधीक्षक के द्वार पहुंची लेकिन एसपी नहीं मिले तो वह एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी आपबीती वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को बताई और पुलिस चौकी भटनावर के द्वारा दुष्कर्म की धाराऐं ना बढ़ाए जाने को लेकर शिकायत की। पीडि़ता ने इस मामले में एसपी से गुहार लगाई है कि उसका मेडीकल कराया और दोषियों पर दुष्कर्म का मामला भी पंजीबद्ध किया जाए।
फरियादी रामसखी पत्नि अमर सिंह परिहार(परिवर्तित नाम)निवासी ग्राम ऊंटवर्वे चौकी भटनावर ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि बीती 30 सितम्बर के रोज वह रोज की भांति अपने खेत पर सोयबीन की फसल काटने काम कर रही थी कि तभी पड़ौस के ही कृषकगण महेश धाकड़, शिशुपाल धाकड़ और विशंभर धाकड़ निवासी ग्राम उटवर्बे आऐं और प्रार्थी रामसखी के खेत पर पहुंचकर उसे बुरी नीयत से देखने लगे जब रामसखी ने आपत्ति दर्ज कराई कि वहज उसके खेत पर क्यों आए तो उक्त लोगो के द्वारा महिला रामसखी के साथ गाली-गलौज करने लगे और जातिसूचक गालियां दी गई, जब रामसखी ने आरेापियों को गालियां देने से रोका तब महेश, शिशुपाल व विशंभर धाकड़ ने जबरन महिला रामसखी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और धमकी दी गई कि वह इस मामले को लेकर पुलिस में रिपेार्ट ना करें अन्यथा प्रार्थी व उसके परिजनों को जान से मार देंगें। इस डर से भयभीत होकर रामसखी ने हिम्मत दिखाई और अपने साथ हुई घटना को लेकर पति के साथ भटनावर चौकी को शिकायत की लेकिन पुलिस ने इस मामले में रामसखी के द्वारा दर्ज शिकायत पर केवल धारा 323,294,506 व हरिजन एक्ट की कायमी की लेकिन दुष्कर्म की धाराऐं नहीं जोड़ी जबकि रामसखी अपने साथ हुए दुराचार को लेकर शिकायत भी कर रही थी कि उसका मेडीकल करा लें लेकिन भटनावर चौकी ने उसकी एक ना सुनी और वह अपने साथ हुइ इस दुष्कर्म की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वार पहुंची जहां एसपी के ना मिलने पर वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और मीडियाकर्मियों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। महिला रामसखी की मांग है कि उसका पुलिस मेडीकल कराए और दोषियों के विरूद्ध दुष्कर्म की धाराऐं और बढ़ाऐं तभी उसे न्याय मिल सकेगा।

No comments: