शिवपुरी-पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न मानव सेवा के प्रकल्पो में सतत क्रियाशील मदद संस्था ने एक जरूरतमंद युवती को सिलाई मशीन भेंट की। यह उसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास किया। करोदी निवासी सिमरन बाथम सिलाई करके आत्मनिर्भर होना चाहती थी किंतु उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिससे कि वह सिलाई मशीन खरीद सके। उसकी मां घरों में काम करने जाती थी।
किसी माध्यम से मदद बैंक तक यह बात आई और मदद बैंक के सेवाभावी सेवादारों द्वारा एक यज्ञ के तहत राशि संकलित कर उसे सिलाई मशीन व डोरा गिट्टी के डब्बे भेंट किए गए। इस दौरान मदद संस्था के सेवाभावी दानदाता सम्मानीय संरक्षक व अन्य सेवादार भी उपस्थित रहे जिन्होंने उसे सिलाई मशीन भेट करते हुए आगे भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदित रहे कि मदद संस्था द्वारा सम्मानीय सेवादारों के सहयोग से निरंतर कन्यादान यज्ञ, जीवनदान यज्ञ, नशा मुक्ति यज्ञ, पौधारोपण यज्ञ, तुलसी वितरण यज्ञ सहित अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियां अनवरत की जाती है।
No comments:
Post a Comment