---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, November 22, 2020

पुलिस महानिरीक्षक अविनश शर्मा द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ ली बैठक


कोरेाना गाईड लाईन का पालन करने को दिए निर्देश, बेहतर पुलिसिंग के लिए की प्रशंसा

शिवपुरी-पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक ली गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन द्वारा पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश के निर्देशों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी पुलिस अधिकारियों को अपराधों की रोकथाम एवं आसामजिक तत्वों पर वैधानिक कार्यवाही कर बेहतरीन ढंग से कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। 

बैठक में महिला अपराधों की रोकथाम एवं पोक्सो एक्ट में कार्यवाही करने, कुख्यात गुण्डों के खिलाफ  कार्यवाही करने तथा एनएसए एवं जिला बदर की कार्यवाही करने, मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्यवाही, संपत्ति संबंधी अपराधों में कार्यवाही करने, एससी/एसटी एक्ट के राहत प्रकरणों के त्वरित निकाल करने, लंबे समय से लंबित लूट, चोरी आदि के प्रकरणों जल्द से जल्द निकाल की कार्यवाही करने , एनडीपीएस एक्ट, अवैध रेत के उत्खनन में कार्यवाही करने, शासकीय कर्मचारियों के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत.प्रतिशत तामिली आदि की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये। साथ ही साथ कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को जागरूक करने एवं वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया समस्त एसडीओपी जिला शिवपुरी समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
   

No comments: