---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, November 22, 2020

राज्यमंत्री राठखेड़ा की जीत तक चरण पादुकाएं छोडऩे वालों को पहनाई पादुकाएं


आपके स्नेह और विश्वास के लिए राठखेड़ा परिवार हमेशा ऋ णी रहेगा : जीतू राठखेड़ा

शिवपुरी/पोहरी। विगत दिनों पोहरी विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ के सिर पर न केवल जीत का सहरा सजाए बल्कि जनता के आशीर्वाद से प्रचण्ड मतों से विजयश्री भी हासिल की। परिणाम से पूर्व ही सुरेश राठखेड़ा की जीत के प्रति पूर्णतरू आश्वस्त गोपालपुर (आनंदपुर) निवासी अशोक मोगिया एवं श्रीमती गुड्डी आदिवासी ने उनकी जीतने तक अपनी चरण पादुकाओं का त्याग कर दिया था। 

उनके इस त्याग और विश्वास के प्रति राज्यमंत्री सुपुत्र जीतू राठखेड़ा ने दोनों का आभार मानते हुए उन्हें चरण पादुकाएं भेंट करते हुए कहा कि विश्वास जब आस्था से मिलता है और फिर जब एक उम्मीद साकार रूप लेती हैं तो फिर उस उम्मीद का सम्मान होना बहुत जरूरी है और इस सम्मान के लिए राठखेडा परिवार की तरफ से शत शत नमन। ऐसी ही आस्था और विश्वास के प्रति राठखेडा परिवार की तरफ से मुझे कृतज्ञता व्यक्त करने का शुभ अवसर आप दोनों को चरण पादुकायें पहनाकर मिला है। 

आपने अपना विश्वास व्यक्त करते उपचुनाव में मेरे पिताश्री एवं आप सभी के जनसेवक सुरेश राठखेडा के चुनाव में विजय श्री हासिल करने के लिए एक संकल्प लेकर अपनी चरण पादुकायें विजयश्री मिलने तक छोड़कर अपने आत्मविश्वास के साथ रांठखेडा परिवार को जोड़ा है। रांठखेडा परिवार आपके स्नेह और विश्वास के प्रति हमेशा के लिए ऋणी बन गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे जिन्होंने जीतू राठखेड़ा का माल्यार्पण का जोरदार स्वागत किया।

No comments: