---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 1, 2021

315 बोर कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार


शिवपुरी-
थाना प्रभारी रन्नौद उनि अंशुल गुप्ता को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि घिलोदरा रोड़ माता मंदिर के पास एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा है। सूचना पर से थाना प्रभारी रन्नौद द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बाताये स्थान पर दबिश हेतु रवाना किया, दबिश के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी जो 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड के रखे मिला, जिससे हथियार लाईसेंस के संबंध में पूछताछ की तो नहीं होना बताया जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।

No comments: