---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, June 1, 2021

सेवाभावी रमन अग्रवाल का रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मान


शिवपुरी
-रेडीमेड एवं होजरी एसोसिएशन शिवपुरी द्वारा होटल सनराइज कोतवाली रोड पर वैक्सीनेशन कैंप के दौरान सेवाभावी रमन अग्रवाल का भी संस्था की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसडीएम अरविंद वाजपेयी, मुख्य अतिथि डॉ संजय ऋ षिस्वर एवं राष्ट्रपति से सम्मानित सिस्टर अलका श्रीवास्तव के साथ सुनील जैन, आशीष जैन एवं सेवा में कार्यरत सिस्टर रेखा रजक, सिस्टर निशा माझी, भूरा जाटव के साथ मौके पर मौजूद सेवाभावी रमन अग्रवाल को उनके सेवा कार्यों के चलते रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन की तरफ  से अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गोयल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, टिंकल जैन, राजू हरियाणी, अमित गोयल, मयंक अग्रवाल, रुपेश बंसल, अमन गोयल, अंकुर गुप्ता, दिनेश भुगड़ा, निर्मल जैन, राकेश जैन, महेश हरियाणी, धर्मेंद्र अग्रवाल, उमेश शर्मा, दिनेश हरियाणी आदि लोग उपस्थित रहे। अपने इस सम्मान के प्रति सेवाभावी रमन अग्रवाल ने रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन के प्रति आभार ज्ञापित किया।

No comments: