---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, June 2, 2021

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर नपा कर्मियों ने सेनेटाईज कर किया छिड़काव


शिवपुरी
-कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में नगर पालिका सीएमओ गोविन्द भार्गव  के द्वारा सफाई प्रभारी विजय लोट, अजय लोट के द्वारा नगर में इन दिनों सेनेटाईज का कार्य किया जा रहा है। जिसे लेकर सुबहसे ही सीएमओ गोविन्द भार्गव के निर्देशानुसार अजय धौलपुरिया मेट को सैनिटाइजर का प्रभार दिया गया जिनके द्वारा बड़ी कुशलता पूर्वक सैनिटाइजर पूरे शहर में किया जा रहा है 

जिसमें सफाई प्रभारी विजय लोट व अजय लोट भी सेनेटाईज प्रभारी श्री धौलपुरिया के साथ मिलकर प्रतिदिन नगर के अलग-अलग स्थानों को सेनेटाईज कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपना योगदान दे रहे है। इन क्षेत्रों में सेनटाईज से छिड़काव कर जहां कोरोना संक्रमण को रोका जा रहा है तो वहीं दूृसरी ओर आमजन को कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है ताकि लोग वैक्सीनेशन कराकर भी अपना बचाव कोरोना से कर सकते है।

No comments: