शिबपुरी-केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह के द्वारा कार्यकारिणी विस्तार करते हुए शिवपुरी जिला मुख्यालय के खेड़ापति कॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता रामसिंह यादव को पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा में हर्ष की लहर व्याप्त है।
वहीं दूसरी ओर पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पूर्व पार्षद रामसिंह यादव ने अपने मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनुशंसा से राम सिंह यादव को पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर सिंधिया समर्थकों ने बहुत.बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। यहाँ बधाई शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, विजय शर्मा, राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर आदि सहित भाजपा नेता व अन्य सिंधिया समर्थक शामिल है।
No comments:
Post a Comment