Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, November 3, 2021

दीपावली की पूर्व संध्या पर अपना घर आश्रम में पहुंचकर भास्कर टीम ने मनाई प्रभुजियों के साथ दीपावली


शिवपुरी- 
अपनों से दूर बेघर, बेसुध रहने वाले अपना घर आश्रम के प्रभुजियों के बीच भी दीप पर्व दीपावली मनाई जाए और सभी के साथ मिलकर त्यौहार की खुशियां बांटी जाए। इसे लेकर एक अभिनव पहल युवाओं की समाजसेवी भास्कर टीम के द्वारा की गई जिसमें भास्कर टीम के सक्रिय सदस्य भास्कर राठौर के आह़वान पर टीम के सदस्यों ने मिष्ठान व फल लेकर मनियर स्थित अपना घर आश्रम पहुंचे। यहां सर्वप्रथम प्रभुजियों को कराए जा रहे भोजन के सेवा कार्य में अपना योगदान दिया तत्पश्चात समस्त प्रभुजनों को भोजन के बाद मिष्ठान व फल का वितरण किया गया। इस दौरान इस अनुकरणी सेवा कार्य में भास्कर टीम के सदस्य भास्कर राठौर, आर्यन राठौर, अमन शर्मा, मनीष राठौर, सागर राजावत, संजय राठौर, राज राठौर आदि शामिल रहे। यहां प्रभुजियों को एक-एक पौधा भी सदस्यों के द्वारा प्रदाय किया गया जिसका रोपण अपना घर आश्रम के नवीन आश्रम स्थल पर किया जाएगा। इस सेवा कार्य के प्रति अपना घर आश्रम के प्रबंधन के द्वारा समस्त युवाओं की सेवाभावी भास्कर टीम के प्रति इस अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा और आभार प्रदर्शन किया गया।

No comments:

Post a Comment