---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, January 11, 2022

जनसुनवाई : भूसे के 600 रुपए मांगने पर युवक पर कट्टे से फायर, मारपीट भी की


शिवपुरी।
जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बम्हेरा में एक युवक को अपने भूसे के 600 रुपए मांगना महंगा पड़ गया। यहां रुपए मांगने पर मारपीट कर दी और कट्टे से फायर भी किया। घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घायल के परिजनों ने भौंती पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने के आरोप लगाए और आज मंगलवार को जनसुनवाई में आकर अपनी फरियाद सुनाई।

जनसुनवाई में पहुंचे घायल रामशरण निवासी बम्हेरा ने बताया कि 10 जनवरी को शाम 4 बजे रामशरण निवासी बम्हेरा बस स्टैंड पर अपने भाई मुन्नालाल केवट के साथ खड़ा हुआ था। उसी समय वहां पवन आया। पवन पर भूसे के रुपए चाहिए थे जिस पर मुन्ना ने रुपए मांगे। इसी बात को लेकर पवन लोधी व उसके साथ महेंद्र, सुरेंद्र लोधी पुत्र इमरत लोधी, सीमा, उमा लोधी गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी और मुन्नालाल लोधी के सिर में कट्टे से गोली मार दी और लाठियों से मारपीट कर दी। 

मामले की शिकायत करने भौंती थाने गए तो वहां एफआईआर नहीं लिखी गई। इसके बाद वह घायल को अस्पताल लेकर आए जहां भर्ती करवाया गया। अब आपके पास आए हैं मामले में कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार करवाया जाए नहीं तो वह कभी भी बड़ी घटना कारित कर सकते हैं।

No comments: