---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 27, 2026

31वां ओशो ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ आज, 200 ओशो प्रेमी रहेेंंगें साधना में लीन


विश्व विख्यात ओशो शिविर संचालक स्वामी आनंद एकांत संचालन करेगें

शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 31वां ओशो ध्यान साधना शिविर कि शुभारंभ आज 28 मार्च को अपरान्ह 4 बजे होंगा.शिविर  31 मार्च तक स्थानीय रातौर रोड पर स्थित शिव रिसोर्ट में मधुवन ओशो आश्रम चाँपा छत्तीसगढ के विश्व विख्यात ओशो शिविर संचालक आनंद एकांत के संचालन में देशभर के 200 ओशो प्रेमी नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन ( आडियो, वीडियो) सुनकर अनंत ऊर्जा में लीन होगें।
      ओशो परिवार शिवपुरी द्वारा आयोजित उपरोक्त ओशो ध्यान, साधना शिविर के प्रमुख सहयोगी राजकुमार बिंदल (स्वामी देवबंधु), प्रमुख प्रबंधक गोपाल जी स्वर संगम (स्वामी निखिल आनंद), मीडिया प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र विकल (स्वामी कृष्ण आनंद) ने जारी प्रेस रिलीज के अनुसार शिवपुरी जिले के ओशो प्रेमियों के अलावा संपूर्ण मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, माहराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के 200 ओशो प्रेमियों ने शिविर में पूर्व में पंजीयन कराकर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। 4 दिवसीय शिविर का शुभांरभ 28 मार्च शनिवार को अपरान्ह 4बजे होगा।  

No comments: