---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 15, 2022

पशु प्रेमियों के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर 20 फरवरी को


डॉ.वर्मा पेट हैल्थ क्लीनिक पर लगेगा शिविर, राजौरिया मेडीकल पर कराऐं पंजीयन

शिवपुरी- पशु प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शहर की पशु चिकित्सा के लिए कार्यरत राजौरिया मेडीकल शॉप नाई की बगिया शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 20 फरवरी को एक दिवसीय नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां पशु चिकित्सा शिविर के बारे में जानकारी देते हुए राजौरिया मेडीकल के संचालक विजय राजौरिया ने बताया कि पशु चिकित्सा के लिए पशु चिकित्सा क्लीनिक डॉ.वर्मा पेट हैल्थ क्लीनिक पर आगामी 20 फरवरी को एक दिवसीय  पशु चिकित्सा शिविर का आयेाजन होने जा रहा है। इस पशु चिकित्सा शिविर में जो भी व्यक्ति अपने पालतू पशुओं के उपचार को लेकर पशु का उपचार व चिकित्सा परीक्षण, परामर्श चाहते है वह राजौरिया मेडीकल नाई की बगिया व डॉ.वर्मा पेट हैल्थ क्लीनिक सरकारी वैटरनरी हॉस्पिटल के सामने अपना पंजीयन करा सकते है। इस पशु चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से जो पशु चिकित्सा सेवाऐं नि:शुल्क प्रदाय की जाएगी उसमें पशुओं का नि:शुल्क स्किन केयर, नि:शुल्क रेबीज टीकाकरण, क्रमीनाशन पेट के कीड़े मारने की दवा, नि:शुल्क परीक्षण व जबलपुर एवं इंदौर के विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की नि:शुल्क सेवाऐं परामर्श के रूप में प्राप्त की जा सकेंगी। शिविर का लाभ लेेने के लिए सभी पशुप्रेमियों से आग्रह किया गया है कि नि:शुल्क पशु चित्सिा शिविर का लाभ लेने हेतु नि:शुल्क पंजीयन आवश्यक रूप से कराऐं। 

No comments: