शिवपुरी-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी से चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि इस अभियान में टीम द्वारा सक्रियता से काम किया जाए।अभियान के तहत 27 फरवरी को बूथ पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद जो बच्चे छूटे हैं उन्हें 28 फरवरी और 1 मार्च को डोर टू डोर संपर्क कर कवर किया जाएगा। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अपने अनुविभाग के एसडीएम के साथ विकासखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित करें।
स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें उन्होंने पिछले वर्ष की स्थिति, चिन्हित केस आदि की जानकारी ली। इस अभियान के तहत 2,000 से अधिक बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 56 ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं और 40 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं की सभी बीएमओ वायुदूत एप इंस्टॉल करें। इस माह के अंत तक सभी बीएमओ 200 भूत ऐप डाउनलोड कर आएंगे।
No comments:
Post a Comment