शिवपुरी-उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के कार्यों को गति देने हेतु एलुमनाई पूर्व छात्रसंघ समिति के गठन हैतु निर्देशित किया है। इस संदर्भ में पिछोर स्थित छत्रसाल महाविद्यालय में एलुमनाई पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सर्व सम्मति से साकेत पुरोहित को अध्यक्ष, मनीष गुप्ता को सचिव व गोपाल सिंह गंधर्व को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पदाधिकारियों के मनोनयन उपरांत शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ एस एस गौतम द्वारा कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ हनुमंत सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रश्मि भट्ट, श्री आशीष वर्मा, कार्यक्रम संयोजक डॉ अक्षय जैन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ केशव जाटव ने की।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीक्षा ताम्रकार ने किया। पदाधिकारियों के मनोनयन पर कॉलेज में पदस्थ डॉ अंजू सिहारे, डॉ बबीता बाथम, डॉ गिरीश नीखरा, सोमेश चतुर्वेदी, आनंद शर्मा सहित शुभेच्छु प्रदीप सोनी, नीरज पाठक, सुशील शर्मा, कीर्ति सिंह ठाकुर, डॉ गुरुदत्त पाठक, डॉ दीपमाला श्रीवास्तव,शिखा पुरोहित, अंजलि गुप्ता,नरेश गुप्ता, विवेक गुप्ता,महेश परिहार, जितेन्द्र पुरोहित,पवन विश्वकर्मा,नूरजहां बानो,यामनी कोली,विनोद गुप्ता, शैलेश रहौरा, कबीर कोली,हैमंत तिवारी, रामकिशोर सोनी आदि ने बधाइयां और हर्ष व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment