---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 13, 2022

शिवपुरी में होगा ग्वाल समाज सोसायटी का निर्माण, सामाजिक बैठक में बनी सहमति


ग्वाल समाज की बैठक 6 मार्च को लुधावली में होगी आयोजित

शिवपुरी- ग्वाल समाज सोसायटी के निर्माण को लेकर लगातार लुधावली, ठकुरपुरा के पश्चात तीसरी बैठक घोसीपुरा ग्वाल धर्मशाला पर आयोजित हुई। यहां इस बैठक में समाज बन्धुजनों के द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए ग्वाल समाज सोसायटी के निर्माण पर अपनी सहमति जताई साथ ही आगामी 6 मार्च को लुधावली में आयेाजित बैठक से इसकी शुरूआत की जाएगी। इस बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई जिसमें सोसायटी सहयोग राशि 100 रूपये प्रति सदस्य उपस्थिति हो, समाज के लोगों को जोड़कर सामाजिक संगठन का निर्माण किया जाए, सोसायटी निर्माण के साथ उसका पंजीकरण व नियमावली भी हो, पृथक-पृथक बैठके माध्यम से समाजजन को जोड़ा जावे आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। 

बैठक में घोसीपुरा से हुकुमचंद पडऱया, मंगल अहीर, मोहन पडऱया, मनोज, राजाराम हिन्नवार, हरिचरण चंदेल, चतुर्भुज गुजेले, संतोष पडऱया, राजू हिन्नवार, बबलू पडऱया, रानू, हृदेश, नरेन्द्र थम्मार, सत्यनाम चंदेल, धर्मेन्द्र हिन्नवार, संतोष दीवान, ख्याली थम्मार, हरीश पडऱया, अशोक पडऱया, ठकुरपुरा से रामसिंह भगतजी, लक्ष्मण वानिये, गोविन्द पडऱया, धनीराम दीवान, भूपेन्द्र दीवान, लाल सिंह, लुधावली से रामप्रसाद मोहनियां, किशन लाल, बृजेश रियार, रामसरकार रियार, राजू, राजा कछवाए, रवि कछवाए आदि मौजूद रहे। आगामी बैठक 06 मार्च को लुधावली में दोप.1 से 3 बजे तक आयोजित होगी जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्वाल बन्धुजनों से भाग लेने की अपील की है।

No comments: