---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 13, 2022

पत्रकार के भाई के ऑपरेशन में मंत्री राजे ने की मदद, परिजनों ने जताया आभार


शिवपुरी।
कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का अपने क्षेत्र की जनता के प्रति हमेशा से लगाव रहा है। वह उनके हर सुख-दुख में शामिल होती है और उनके दर्द को वह अपना दर्द समझती है। वह हर एक वर्ग के व्यक्ति की मदद के लिए पूरी तरह समर्पित रहती है।

इसी तरह का एक मामला सामने आया जहां पत्रकार सुनील रजक के भाई मोनू रजक 25 वर्ष निवासी नबाव साहब रोड शिवपुरी के घुटने का ऑपरेशन होना था जिसकी जानकारी पत्रकार सुनील रजक द्धारा विधायक राजे को दी जिस पर मोनू की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण ऑपरेशन कराने में असफल हो रहा था। कैबिनेट मंत्री राजे ने अपनी स्वेच्छा निधि मोनू की आर्थिक रूप से मदद की और पूर्ण रूप से उसका उपचार कराने के लिए यूरेका हॉस्पिटल में डॉ. तन्मय चौधरी के द्धारा उसका सफल ऑपरेशन कराया गया। जिस पर मोनू व उसके भाई पत्रकार सुनील रजक सहित उनके पूरे परिवार ने केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments: