---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 13, 2022

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्व सहायता समूह की महिलाओं को दी आत्मनिर्भरता की प्रेरणा


कहा परिवार और खुद के विकास के लिए आर्थिक स्थिति का मजबूत होना जरूरी है

शिवपुरी/पोहरी- महिलाएं अगर मन बना लें, तो उनके लिए कोई भी काम कठिन नहीं होता। वे हर काम को अच्छे तरीके से कर सकतीं है। अगर हम अपने परिवार का और स्वयं का विकास चाहते है,तो हमें घर के परंपरागत कार्यों के अलावा दूसरे कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। यह सुझाव स्व सहायता समूह की महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन की सीएलएफ कॉर्डिनेटर सीमा रावत ने दिया।
रविवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पोहरी विकासखंड के जाखनोद गांव में ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समूह की महिलाओं को समझाया गया कि जीवन में खुशहाली के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। इस खुशहाली के लिए हमें अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना होगा। हमें घर- गृहस्थी के कामों के साथ अपनी आय को बढ़ाने के लिए प्रयास करने होंगे, तभी हम मजबूत बनेंगे। इस अवसर पर सीएलएफ प्रेरक मुकेश रावत द्वारा समूह की महिलाओं को गृह उद्योग एवं स्वरोजगार से जुड़े अनेक विकल्पों की जानकारी दी गई। जिससे वे कम से कम लागत में अधिक आय अर्जित कर सकें। कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता आदिवासी, फूलवती आदिवासी एवं अन्य महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

No comments: