---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, February 12, 2022

कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से कल्चुरी समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात

सामाजिक विकास कार्यों की रूपरेखा को बताया समाज अध्यक्ष किशनस्वरूप शिवहरे ने, मंत्री ने जताई प्रसन्नता


शिवपुरी
-सामाजिक संगठन किस प्रकार से काम कर समाज को जोड़कर सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर समाज विकास में अपना योगदान दे रहा है इस तरह की सामाजिक विकास की जानकारी हैहय क्षत्रिय कल्चुरी कलार शिवहरे समाज के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष किशनस्वरूप शिवहरे के द्वारा महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना चौकसे के साथ मिलकर मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से स्थानीय टूरिस्ट विलेज पहुंचकर उनसे मुलाकात करते हुए प्रदाय की। इस अवसर पर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सामाजिक संगठन में सदैव अपन मार्गदर्शन मिले यह आश्वासन प्राप्त किया। 

इस दौरान कल्चुरी समाज के सामाजिक विकास को लेकर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यांे और समाजहित में हो रहे कार्यों पर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता जताई। इस दौरान कल्चुरी समाज का प्रतिनिधि मण्डल भी यहां मौजूद रहा जिसमें समस्त पदाधिकारियों का परिचय समाज जिलाध्यक्ष किशनस्वरूप शिवहरे के द्वारा कैबीनेट मंत्री के समक्ष कराया गया। 

यहां प्रतिनिधि मण्डल में कल्चुरी शिवहरे समाज के महामंत्री वीरेन्द्र शिवहरे पूर्व पार्षद, डॉ.एम.के.शिवहरे, राकेश चौकसे उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष रमेश शिवहरे, बलवीर राय (सरपंच वीरा उपाध्यक्ष), मुरारीलाल शिवहरे उपाध्यक्ष, के.के.शिवहरे सह कोषाध्यक्ष, एवं संरक्षक में गोविन्द शिवहरे, रामसिंह शिवहरे, अशोक शिवहरे, संजीव राय, राजेश शिवहरे, अवधेश शिवहरे, सचिन शिवहरे, विवेक शिवहरे, श्रीमती शकुन शिवहरे, श्रीमती ज्योति शिवहरे, डॉ.हिमांशी चौकसे, श्रीमती रेखा राय, श्रीमती भावना शिवहरे, श्रीमती निहारिका शिवहरे, श्रीमती रेखा शिवहरे, श्रीमती सारिका शिवहरे, श्रीमती प्रियंका शिवहरे, श्रीमती सुमन शिवहरे, श्रीमती ममता शिवहरे आदि से मिलकर शिवहरे समाज कार्यकारिणी को कैबीनेट मंत्री ने शुभकामनाऐं दी और समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने को लेकर मार्गदर्शन भी दिया।

No comments: