सैकड़ों मरीजों का परीक्षण कर बांटी गई नि:शुल्क दवाऐं, 20 मरीजों की टीबी जांच के लिए गए सैम्पलशिवपुरी- जिला कलेक्क्टर अक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन और दीवान साहब के नेतृत्व में एवं वाईस चेयरमैन आलोक एम.इंदौरिया के निर्देशन में रेडक्रास सोसायटी के द्वारा ग्राम गुरावल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए रेडक्रास सोसायटी के सचिव समीर गांधी ने बताया कि इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में रेडक्रास सोसायटी के सदस्यगण राकेश शर्मा, राजेंद्र राठौर सहित अन्य लोग शामिल हुए जिन्होंने ग्राम गुरावल में रेड क्रॉस संस्था के इस स्वास्थ्य शिविर में अपना योगदान दिया और यहां सैकड़ों ग्रामीणजन मरीजों को मौजूद चिकित्सकों की टीम के द्वारा देखा गया।
50 से अधिक मरीज यहां इस शिविर में टीबी के पाए गए जिनमें 15-20 सैम्पल भी लिए गए और इनका उपचार भी स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में संस्था के द्वारा कराया जाएगा ऐसा ग्रामीणजनों को आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.पवन जैन के द्वारा शिविर के लिए उपयोगी दवाइयां प्रदाय की गई जिनका नि:शुल्क शिविर में आए हुए मरीजों को वितरण किया गया। इस दौरान रेडक्रास सोसायटी के वॉईस चेयरमैन आलोक एम.इंदौरिया ने इस शिविर के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि मन को शांति है कि हम समाज के लिए कुछ कर पा रहे है, रेडक्रास सोसायटी अब ग्राम के भ्रमण एवं जागरूकता के लिए निकले।
इस दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों को सफाई एवं निरोगता और नशा मुक्ति के लिए जागृत भी किया गया। इस अवसर अवसर पर रेडक्रास सचिव समीर गांधी ने कहा कि हम आभारी हैं सीएमएचओ डॉ जैन और उनकी पूरी टीम के जिनका अनन्य सहयोग रेडक्रास संस्था को मिला, इस कार्य के अतिरिक्त श्री गांधी के द्वारा नशा मुक्ति और स्वच्छता को लेकर भी उद्बोधन दिया गया व राकेश शर्मा के द्वारा सभी ग्रामवासियों को कोरोना बचाव हेतु मास्क भी वितरित किए गए और अंत में रेडक्रॉस के द्वारा सभी डॉक्टर्स और चिकित्सीय स्टाफ को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
यहां बीएमओ डॉ जादौन भी पहुंचे जिन्होंने टीवी विभाग की ओर से इंद्रजीत गुप्ता नामक को यहां शिविर में सेवाओं के लिए नियुक्त किया था जिनका काम शिविर में बहुत ही अद्भुत था। इस स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित डॉक्टर जादौन, डॉक्टर जैन एवं अन्य डॉ आशा कार्यकर्ता एवं अन्य बहुत सारे स्वास्थ्य कर्मियों का रेडक्रॉस के सदस्यों के द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया, सभी ने अपने सम्मान होने पर कृतज्ञता प्रकट की और कहा कि हमें बहुत अच्छा लगा कि आप सब लोग यहां पधारे। इस दौरान रेडक्रास संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण भी शिविर में मौजूद रहे। शिविर के संयोजक रवि गोयल मुकुंद मेडीकल रहे।
No comments:
Post a Comment