ग्राम परिच्छा में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा जिला उपाध्यक्ष के मुख्यातिथ्य में हुआ शुभारंभशिवपुरी-खेलों के सर्वांगीण विकास को लेकर मप्र शासन की कैबीनेट खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया लगातार प्रयास कर रही है शिवपुरी जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे इसके लिए ही श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर शिवपुरी जिला मुख्यालय पर ही स्टेडियम परिसर में पहला महिला क्रिकेट अकादमी की स्थापना आने वाले समय में होने जा रही है और अब तो ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं हुनर भी इन टूर्नामेंटों के माध्यम से बाहर आ रहा है निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं के लिए भी खेल मंत्री प्रयास सफल होंगें। खेलों के इन सर्वांगीण विकासोन्मुखी कार्यों को बताया भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल ने जो स्थानीय ग्राम परिच्छा में परिच्छा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेट का मुख्य अतिथि की आसंदी से उपस्थित ग्रामीणजन, खेल प्रेमियों और आयोजकों को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान क्रिकेट के मैदान पर खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर हाथ में क्रिकेट का बल्ला थाम श्री मदुगल के द्वारा इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजन कमेटी के द्वारा उनका पुष्पगुच्छ एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पोहरी मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, कार्य समिति सदस्य डॉ हरिशंकर धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष शुभम मुद्गल, मंडल महामंत्री दिनेश जाटव, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनारायण सिंह कुशवाह, विशंभर शर्मा, विद्या शर्मा, सरपंच उदय यादव, पूर्व सरपंच, अवतार सिंह परिहार, पूर्व मंडल महामंत्री मोहन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
साथ ही ग्राम परिच्छा क्रिकेट कमेटी की ओर से कमेटी अध्यक्ष योगेश खटीक एडवोकेट, उपाध्यक्ष संतोष यादव, कोषाध्यक्ष जसराम शाक्य, हसीन खान, बाबा जाटव, वीरू जाटव, बलवंत परिहार, मस्तराम परिहार आदि के द्वारा इस टूर्नामेंट का संचालन किया जा रहा है।
पहला मैच बैराढ़ और कनाखेड़ी के बीच हुआ, बैराढ़ की टीम जीती
ग्राम परिच्छा क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान प्रतियोगिता शुभारंभ के साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल के द्वारा किए जाने के बाद पहला मैच बैराढ़ और कनाखेड़ी के बीच खेला गया जिसमें बैराढ़ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए जबकि इसका जबाब देने उतरी 90 रन पर ही सिमट गई। यहां मैन ऑफ द मैच अजय रावत को दिया गया। यहां मैच 12-12 ओवर का मैच हुआ।

No comments:
Post a Comment