---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 27, 2022

नगर पंचायत निर्वाचन में अतिक्रामक भी प्रत्याशी


शिवपुरी/नरवर
। नगर परिषद नरवर के स्थानीय निर्वाचन में नगर के दो प्रत्याशी शासकीय भूमि के अवैध कब्जे धारी होने के बाद भी संबंधित का नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत कर लिया गया है। जानकारी मुताबिक ग्राम पोहा में शासकीय भूमि सर्वे नंबर 807/1 व 807/2 स्तिथ है जिस पर गत वर्ष राजस्व व पुलिस का प्रशासनिक बल प्राप्त भूमाफिया गिरोह द्वारा अवैध कब्जे कर लिए गए उक्त भूमि पर वार्ड नंबर 7 के प्रत्याशी राकेश सोनी का 0.20 हेक्टर पर व वार्ड नंबर 8 के प्रत्याशी खुमान कुशवाहा का 0.30 हेक्टर पर गेहूं की फसल बोकर अवैध कब्जा की प्रमाणित जानकारी प्रशासन के पास मौजूद होने के बाद भी निर्वाचन नियमावली के तहत संबंधित प्रत्याशियों से शासकीय भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त नहीं कराया गया है नगर में शासकीय भूमि के अवैध कब्जा धारी प्रत्याशी चर्चा में बने हुए।

नगर पंचायत निर्वाचन नरवर 94 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
शिवपुरी/नरवर। मध्य प्रदेश की एकमात्र नगर परिषद नरवर के 6 मार्च को होने जा रहे हैं निर्वाचन में नगर के 15 वार्डों में  कुल 94 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है , जानकारी मुताबिक सभी 15 वार्डों में भाजपा, एवं वार्ड नंबर 6 छोड़कर अन्य 14 वार्डों में कांग्रेस से, तथा वार्ड नंबर 13 से एक प्रत्याशी बसपा से,  अन्य सभी 64 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव मैदान में है। जानकारी अनुसार नगर निर्वाचन में पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 46, व महिलाएं 48 है। नगर निर्वाचन में पिछड़ा वर्ग से 64, अनुसूचित जाति से  20, सामान्य वर्ग से 9 व अनुसूचित जनजाति से 01 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नगर निर्वाचन में सर्वाधिक 37 प्रत्याशी कुशवाह समुदाय एवं अन्य विभिन्न समुदायों से हैं।

No comments: