राज्यमंत्री प्रहलाद भारती सहित पूर्व सदस्य जिपं रामकली चौधरी ने पिलाई बच्चों को दवाशिवपुरी- शहर के पुरानी जेल परिसर एवं करौंदी कॉलोनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पल्स पोलिया केन्द्रों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। यहां मुख्य रूप से राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती व पूर्व सदस्य जिला पंचायत श्रीमती रामकली चौधरी मौजूद रही जिन्होंने इन केन्द्रों पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
इस दौरान बीपीएम जयहिंद मिशन संस्था अध्यक्ष जेलर व्ही.एस.मौर्य व संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ.कपिल मौर्य, सचिव श्रीमती माया मौर्य के द्वारा संस्था के द्वारा गोद लिए गए पल्स पोलिया केन्द्रों पर सर्वप्रथम यहां तैनात स्टाफ नर्स का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तत्पश्चात यहां राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने यहां 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी के रूप में पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर इस अभियान में अपना योगदान दिया। इस दौरान दोनों ही केन्द्रों पर करीब दो सैकड़ा से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
इन केन्द्रों पर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए संस्था के रामलखन धाकड़, लल्ला पहलवान, विजय परिहार, नीरज जाटव, उम्मेद झा, राजू यादव, रशीद खान, मणिकांत शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोग शामिल रहे जिन्होंने संस्था के गोद लिए गए केन्द्रों के आसपास क्षेत्रों में लोगों को पोलियो की खुराक पिलाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
No comments:
Post a Comment