---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 28, 2022

महाशिवरात्रि आज: सज गए भोलेनाथ के दरबार, नगर में निकलेगी भगवान महाकाल की शाही सवारी



नीलकण्ठेश्वर महादेव से महाकाल पालकी करेगी नगर भ्रमण, पहुंचेगी सिद्धेश्वर मंदिर पर, होगा समापन

शिवपुरी- नगर में भगवान भोलेनाथ के दरबार सज गए है और चहुंओर महाशिवरात्रि के पावन पर्व की व्यापक तैयारियां की गई है। इसी क्रम में नगर में कोरोनाकाल के बाद पहली बार नगर में बड़े उत्साह के साथ भगवान शिव की नगरी शिवपुरी में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से नगर में भगवान महाकाल की सवारी निकाले जाने की तैयारियां भी की जा रही है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्रीसिद्धेश्वर मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश गर्ग गुड्डे भैया, राजेन्द्र गुप्ता, रिंकेश ठेईया, रमन अग़वाल, योगेश त्यागी, आदित्य गर्ग, पवन गर्ग, सैंकी अग़वाल आदि ने बताया कि  कोरोना काल गुजरने के बाद अब नगर में इस बार महाशिवरात्रि जो कि 01 मार्च को है इस पर्व को लेकर नगर में बड़े उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और नगर के श्रद्धालुओं के लिए श्रीसिद्धेश्वर मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य भगवान महाकाल(भोलेनाथ शिव)की सवारी नगर में निकाली जाएगी, इस बार यह शाही महाकाल सवारी स्थानीय नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर न्यू ब्लॉक से प्रात: 11 बजे प्रारंभ होगी जो नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए धर्मशाला रोड से निकलकर सदर बाजार, हनुमान मंदिर होते हुये श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, वहां अत्या आधुनिक साज सज्जा एवं सिद्धेश्वर महादेव कार एवं महाअभिषेक का कार्यक्रम पूर्ण महाशिवरात्रि जागरण किया जायेगा। इस बार महाशिवरात्री पर्व पर महाकाल पालकी का नगर भ्रमण को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही है 

जहां नगर में निकाले जाने वाली भगवान महाकाल की शाही सवारी का नगर में अनेकों स्थानों पर भव्य स्वागत भी किया जाएगा और अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुजन इस शाही सवारी में शामिल होकर श्रीशिव भक्ति में लीन होकर नाच-गाकर इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभार्थी बनेंगें। श्रीसिद्धेश्वर सेवा समिति के द्वारा नगर के श्रद्धालुजनों से आग्रह किया गया है कि आज 01 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकाली जा रही भगवान महाकाली की शाही सवारी में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
  
मेला भूमिपूजन की परंपरा से कलेक्टर ने जताई अनभिज्ञता
बता दें कि जब से शिवपुरी में मेला लगाने की परंपरा शुरू हुई हैं तब से प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ही सिद्धेश्वर ग्राउंड में मेले का भूमिपूजन होता था और नगर पालिका शिवपुरी इस मेला का आयोजन करती है और वही इस मेले की व्यवस्था देखती हैं। पिछले 2 वर्ष से कोविड काल के कारण मेला लगने में गतिरोध बना हुआ था, लेकिन अब कोरोना का संकट नहीं हैं,इस बार कोरोना के प्रतिबंध नही हैं जनजीवन सामान्य हो रहा हैं,इस वर्ष मेले का आयोजन धूमधाम से हो सकता था,लेकिन ऐसा नही हैं। कल भूमिपूजन होना है इसकी सुगबुआहट नही है। चूकि नगर पालिका के अध्यक्ष नहीं है कलेक्टर प्रशासक हैं। इस मामले में जब शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह से बातचीत की गई कलेक्टर बोले मुझे इस परंपरा की कोई जानकारी नहीं हैं।

टपकेष्वर धाम पर षिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा आज

शिवपुरी/नरबर। जिले के नरबर मुख्यालय से 12 कि.मी दूर नरबर सतनबाडा मार्ग से लगभग 01 कि.मी अंदर घनघोर सागोन वनक्षेत्र एवं विध्याचंल पर्वत श्रृख्लाओं के स्थित प्राक्रतिक झरना स्थल टपकेष्वर धाम पर 01 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि के मौके पर हजारों लोग आश्रम पर पहुॅचकर धर्मलाभ के साथ साथ प्राक्रतिक आनंद का लाभ उठायेंगें। प्राप्त जानकारी मुताबिक प्राक्रतिक झरनों, कुण्डों एवं एक दर्जन से अधिक विभिन्न मंदिरों व प्राक्रतिक गुफाओं के दर्शन कर लोग धार्मिक लाभ के अलावा पर्यटन लाभ भी प्राप्त करेंगें। टपकेष्वर धाम के संत 1008 ऊकारानंद महाराज के सानिध्य मैं आश्रम क्षेत्र में प्रतिवर्ष शिवरात्रि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विद्वान आचार्यो द्वारा शिवपुरी के पुलिस अधिकारी भरतसिंह यादव द्वारा मॉ पार्वती व भोलेनाथ की मूर्ती स्थापना व अन्य धार्मिक कार्यक्रम शिवजी का जलाभिषेक आदि अनुष्ठान मंत्रोउच्चारण के साथ संम्पादित किये जावेंगें। उक्त मौके पर आयोजित सत्संग एवं भजन कार्यक्रमों में लोग भारी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। शिवरात्रि के मौके पर टपकेष्वर धाम पर पॉच हजार से अधिक यात्रियों के शामिल होने की संभावना हैं। धाम पर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं के अलावा ग्राम पंचायत भीमपुर द्वारा सफाई एवं जल व्यवस्था की गई हैं। आश्रम व्यवस्था कमेटी एवं पारीक्षत भरतसिंह यादव, रामसेवक कोली सिकन्दरपुर, रामजीलाल बघेल नानकपुर, लक्ष्मणसिंह पवैया धमकन, कदमसिंह बघेल नानकपुर, लोटनसिंह गुर्जर झाढोली डबरा, समयलाल चैधरी रीवा, ग्याचरण यादव नरबर द्वारा शिवरात्रि एवं मूर्ती प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भारी संख्या में आश्रम पर पहुॅचकर धर्म लाभ के अलावा प्राक्रतिक आनंद का लाभ उठाये जाने की अपील की गई हैं।

No comments: