---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 28, 2022

उद्यानिकी विभाग का लक्ष्य किसान के परिवार को रोजगार देने वाला परिवार बनाना है : मंत्री श्री कुशवाह


संभाग स्तरीय एक दिवसीय कृषक कार्यशाला संपन्न

शिवपुरी-उद्यान विभाग शिवपुरी द्वारा मानस भवन शिवपुरी में संभाग स्तरीय एक दिवसीय कृषक कार्यशाला का आज सोमवार को आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संभाग के 04 जिले शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर के लगभग 700 उद्यानिकी कृषकों ने भाग लिया। कार्यशाला में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती, कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, उद्यान संभाग ग्वालियर के संयुक्त संचालक नरेश सिंह तोमर, उपसंचालक उद्यान जिला गुना, सहायक संचालक उद्यान जिला शिवपुरी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के वैज्ञानिक डॉ.मुकेश भार्गव, डॉ.पुष्पेन्द्र सिंह, कृषि विशेषज्ञ डॉ.आर.एस.जोनवार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यशाला में मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि विभाग का लक्ष्य किसान के परिवार को रोजगार देने वाला परिवार बनाना है। साथ ही यह भी बताया कि जैविक खेती द्वारा किस प्रकार खेती एवं जमीन की आयु को बढ़ाया जा सकता है। मंत्री श्री कुशवाह द्वारा म.प्र. के आगामी उद्यानिकी बजट में और कौन से बिन्दू जोडे जाने चाहिए। इस हेतु कृषकों से सुझाव पूछे एवं उद्यानिकी की समस्त योजनाओ के अंतर्गत दिये जाने वाले अनुदान के बारे में वृहद जानकारी दी एवं किसानो की आय दूगनी करने एवं उत्पादन बढ़ाने के लिये उत्पादन से लेकर भंडारण, प्रसंस्करण के महत्व को बताते हुये उत्पाद के भंडारण एवं प्रसंस्करण हेतु विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं द्वारा दिये जाने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम मे मंत्री द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत वर्मी वेड एवं संकर सब्जी किट, संकर पुष्प किट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सहायक संचालक उद्यान सुरेश सिंह कुशवाह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

No comments: