जनसुनवाई में ठगी का शिकार हुए टोल कर्मी ने वापस मांगी अपनी राशि
जनसुनवाई में एक टोलकर्मी भी अपनी समस्या को लेकर पहुंचा और उसने बताया कि वह ठगी का शिकार हुआ और उसके बैंक खाते से गायब राशि उसे वापिस दिलाई जावे। यहां जनसुनवाई को लेेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पूरण खेड़ी टोल प्लाजा पर पीसी के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी हरज्ञान पुत्र रघुवीर जाटव निवासी मानीपुरा कोलारस ने बताया कि उसका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा कोलारस में खाता है, 28 अक्टूबर 2021 को दोपहर के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैंक खाते से पहले रूपये 100 फिर 10000 इसके बाद 40000, 49000 व रूपये 5000 कुल रूपये 104600 की राशि निकाल ली। रुपए निकाले जाने की जानकारी मुझे एसएमएस के माध्यम से मिली। रविवार होने के कारण बैंक में अवकाश था अगले दिन सोमवार को मेरे खाते पर रोक लगवा दी। मेरी किसी ने फर्जी तरीके से निकाली है और मुझे काफी आर्थिक क्षति हुई है। आवेदन के माध्यम से युवक ने राशि वापस बुलाए जाने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
वनस्थली पेट्रोल पंप मैनेजर द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भेजी गई बसों व डीजल का भुगतान मांगा
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बनस्थली पेट्रोल पंप के मैनेजर नरेंद्र कुमार बंसल पहुंचे। एक आवेदन के माध्यम से अधिकारियों को नरेंद्र बंसल ने बताया कि उन्होंने 2017 में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के लिए 25 गाडिय़ों े लिए डीजल दिया था जिसका भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है। मैनेजर नरेंद्र ने बताया कि उन्हें रूपये 125000 भुगतान लेना है लेकिन भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है मैं कार्यालय के लगातार चक्कर काट रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नरेंद्र ने बताया कोई हल नहीं निकल रहा है। मैनेजर नरेंद्र ने बताया कि अन्य ट्रेवल्स वालों का भी लगभग 900000 से ऊपर का भुगतान शेष है वह भी अभी तक नहीं किया गया है। मामले को लेकर जल्द भुगतान कराए जाने की मांग की गई।
भूमि स्वामित्व की भूमि खसरा-खतौनी व अक्स में है दर्ज, लेकिन पटवारी मांग रहा 20 हजार
जनसुनवाई में अपने स्वामित्व की भूमि खसरा-खतौनी व अक्स में दर्ज है बाबजूद इसके पटवारी के द्वारा कुछ कारस्तिानी कर छेड़छाड़ की गई और यह स्वामित्व की भूमि एक अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज कर दिया गया जो कि गलत है और इस मामले को लेकर पटवारी अब 20 हजार रूपये की मांग कर रहा है। यहां कलेक्ट्रेट परिसर में आयेाजित जनसुनवाई में लालाराम पुत्र गंगा निवासी बरोत तहसील पिछोर ने बताया कि ग्राम में उसकी भूमि की खसरा खतौनी एवं अक्स में नाम दर्ज था लेकिन पटवारी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति कलुआ से सांठगांठ कर मेरे नाम के स्थान पर उसका नाम दर्ज कर दिया है, जब सुधार के लिए मैं पटवारी के पास पहुंचा तो उसने रूपये 20000 मांगे और कहा कि मेरी कई शिकायत की तो पूरी भूमि ही खुर्द करवा दूंगा और तुम भूमिहीन हो जाओगे। युवक ने कलेक्टर से मांग कर मामले में उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है।
No comments:
Post a Comment