---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 22, 2022

जनसुनवाई : ससुर की मौत के बाद मजदूरी करने वाले पति व व बच्चों को करते हैं देवर-देवरानी परेशान


शिवपुरी।
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में एक महिला ने मजदूरी करने वाले पति व बच्चों को ससुर की मौत के बाद होने वाली परेशानीयों को लेकर अपने ही परिजन देवर-देवरानी पर प्रताडऩा के आरोप लगाए है और मामले को लेकर जनसुनवाई के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। 

यहां जनसुनवाई में शिकायती पत्र में पूनम पत्नी धर्मेंद्र शाक्य निवासी शांति नगर कॉलोनी बालाजी फैक्ट्री के पास शिवपुरी ने बताया कि उसके पति धर्मेन्द्र शाक्य मजदूरी का काम करते हैं और ससुर की मौत के बाद देवर महेंद्र व देवरानी रेनू के द्वारा आए दिन पति, मुझे व बच्चों को किसी ना किसी तरीके से परेशान करते हैं और गाली गलौज भी करते हैं, घटना का जिक्र करते हुए पूनम ने बताया कि 31 जनवरी को महेंद्र व उसकी पत्नी रेनू ने अपने ही जेठ व मेरे पति धर्मेंद्र के साथ घरेलू विवाद किया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी, मामले को लेकर फिजिकल थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन उस शिकायत में भी पुलिस के द्वारा देवर महेंद्र शाक्य का नाम नहीं लिखा और ना ही उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की। उक्त लोगों से उसे व उसके परिवार को खतरा बना रहता है इसलिए मामले में सुनवाई कर कारवाई की जाए।

No comments: