---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 25, 2022

इफको नैनो यूरिया किसानों के लिए वरदान : उप संचालक कृषि तोमर


इफको नैनो यूरिया उपयोग संगोष्ठी सम्पन्न

शिवपुरी-इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा कोलारस के ग्राम अटरूनी में 25 फरवरी को इफको नैनो यूरिया उपयोग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उप संचालक कृषि यू.एस.तोमर, विशेष अतिथि के रूप मे इफको भोपाल के संयुक्त महाप्रबंधक बहादुर राम, सहायक संचालक उधानिकी एस.एस.कुशवाह, मुख्य प्रबन्धक इफको(कृषि सेवाएं) डॉ.डी.के.सोलंकी एवं मुख्य प्रबन्धक इफको ग्वालियर आर.के.एस.राठौर उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय अधिकारी इफको शिवपुरी रुपेन्द्र कुमार महोलिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इफको किसानों की विश्व की नम्बर एक सहकारी संस्था है जो पिछले 55 वर्षों से किसानों की सेवा में तत्पर है। संयुक्त महाप्रबंधक इफको भोपाल बहादुर राम ने किसानों को नैनो यूरिया के उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया कि इफको नैनो यूरिया, सामान्य यूरिया का विकल्प है एवं सामान्य यूरिया से 10 प्रतिशत सस्ता भी है। इफको नैनो यूरिया की एक बोतल की कीमत मात्र 240 रुपये है, साथ ही बताया कि एक 500 मि.ली. की एक बोतल एक एकड. के लिए पर्याप्त है। नैनो यूरिया का उपयोग करने से परिवहन लागत में भी कमी आयेगी तथा कालाबाजारी से भी किसान बच सकेगा। कार्यक्रम में उपस्तिथ कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने किस्मो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अच्छी किस्मो का उपयोग करना चाहिए। क्षेत्रीय अधिकारी इफको विस्तार से जानकारी देते हुए किसानो को बताया कि इफको के खाद को खरीदने पर किसानों का बीमा हो जाता है, जिसे संकट हरण बीमा योजना के नाम से जाना जाता है। इसमे एक बोर पर 4000 रुपये का बीमा होता जिसकी अधिकतम सीमा 25 बोरे या 1 लाख रुपये है। जिस किसान के नाम से इफको का खाद खरीदा जाता है उसका बीमा एक साल के लिए हो जाता है। इसमे किसान की मृत्यु पर प्रति बोरा 4000 रुपये एवं 50 प्रतिशत नुकसान पर 2 हजार रुपये प्रति बोरा एवं 25 प्रतिशत के नुकसान पर 1 हजार रुपये प्रति बोरा बीमा नामित व्यक्ति को दिया जाता है। ग्राम अटरुनी के सरपंच श्री पूरन सिंह रघुवंशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments: