साहित्यकार के सम्मान को रखा सर्वोपरिशिवपुरी/पोहरी-मध्यप्रदेश शासन भोपाल राज्यमंत्री लोक मिर्माण विभाग सुरेश धाकड़ राँठखेड़ा के कर कमलों द्वारा संयुक्त तहसील कार्यालय भवन बैराढ़ लोकार्पण के अवसर पर पोहरी के वरिष्ठ साहित्यकार श्याम बिहारी सरल द्वारा रचित सरल बाल पहेलियाँ पुस्तक का विमोचन मंत्री राँठखेड़ा एवं कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस पुस्तक में रचनाकार द्वारा तीन सौ पहेलियों का समावेश किया गया है जो अत्यंत सरल एवं ज्ञानवर्धक हैं।
सरल भाषा में लिखी गई बाल साहित्य के क्षेत्र में बच्चों के मन को आकर्षित करती यह पुस्तक निश्चित रूप से बालक-बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी। इस पुस्तक में अधिकतर सभी धर्म, वर्ग आदि से संबंधित रंगीन चित्रों को बंध के समानान्तर क्रम में न रखते हुए विसंगत क्रम में रखा गया है। जिससे बच्चों के ज्ञानार्जन के साथ-साथ कल्पनाशक्ति का विकास भी संभव हो सकेगा। साहित्यक एवं कलात्मक ज्ञान की परख रखने बाले केशव सिंह तोमर ने कहा कि यह पुस्तक ऐसे व्यक्ति द्वारा लिखी गई है जो वचपन से ही कला के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर पोहरी एवं संभाग का नाम रोशन करता आया है। साथ ही रचनाकार की अनेक उपलब्धियों को मंच के माध्यम से प्रकट किया।
मंच पर आसीन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने साहित्य एवं कला के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ कलाकार एवं सरल बाल पहेलियाँ पुस्तक के प्रेरणास्रोत नवल किशोर पुराणिक, पुस्तक के रचनाकार श्याम बिहारी सरल एवं पोहरी क्षेत्र के काबिल युवा संपादक संस्कार धाकड़ को माल्यार्पण कर सम्मान प्रदान किया।
राज्यमंत्री द्वारा किए गए विमोचन के अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, केशव सिंह तोमर, शिवमंगल बिक्की, बृजमोहन धाक? एवं आशुतोष जैमिनी आशु को पुस्तक की प्रतियाँ सादर भेंट की गईं। पुस्तक विमोचन के इस अवसर पर अधिकारी- कर्मचारियों के साथ-साथ अनेक साहित्यकार, कलाकार एवं सैकड़ों की संख्या में युवा, वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकगण महिला-पुरूष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन शिवकुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment