कहा हाथ ठेले व दुकान अभी नहीं सुधरे तो होगी चालानी कार्यवाहीशिवपुरी। अव्यवस्थित यातायात को व्यवस्थित करने के लिए यातायात प्रभारी रणवीर यादव के द्वारा नगर में सड़कों पर उतरकर दुकानदारों व हाथ ठेला चलाने वालों को पहले तो हिदायत दी कि यातायात में बाधक ना बने अन्यथा चालानी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा शहर के झांसी तिराहा से लेकर गुरूद्वारा चौराहे के आसपास मुख्य रोड़ पर अव्यवस्थित वाहनों की हवा निकालकर उन्हें सबक सिखाया गया जो कि कहीं भी अपने वाहन को इधर-उधर लगाकर यातायात में अवरोध उत्पन्न करते है। ऐसे वाहन चालकों को भी जो मौके पर मिला उसे भी हिदायत दी और दुकानदारों से भी कहा कि वह रोड़ पर वाहनों को खड़ा ना करें, मुख्य रोड़ को छोड़कर ही वाहनों को खड़ा किया जाए अन्यथा चालानी कार्यवाही की जावेगी।
यातायात को व्यवस्थित करने उतरे सड़कों पर
शहर में लगातार यातायात व्यवस्था को सुवस्थित करने के लिए यातायात विभाग द्धारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कहीं कार्रवाई तो कहीं समझाईश देकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाईश दी जा रही है। इसी क्रम में यातायात विभाग के रणवीर यादव अपनी टीम के साथ झांसी तिराहे पर पहुंचे। यहां सब्जी, फली व अन्य ठेले सड़क के किनारे लगे अव्यस्थित तरीके से लगे हुए थे। जिस कारण यातायात प्रभावित हो रहा था वहीं गाड़ी वाले भी अपने वाहन को वहीं सड़क किनारे पार्क कर देते थे जिससे अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी।
ठेलों को 10 फिट अंदर जबकि वाहन चालकों के वाहन की निकाली हवा
यातायात प्रभारी रणवीर यादव के द्धारा व्यवस्थित यातायात को लेकर एक ओर जहां सड़क पर खड़े मिले हाथ ठेलों को सड़क से 10 फीट अंदर खड़ा करवाया और वहीं चूना डालकर समझाईश दी कि अब से ठेले यहीं खड़े होंगे, यदि इसके आगे निकलते और यातायात में अवरोधक बने तो चालानी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा यहां इस मार्ग पर कई वाहन अव्यवस्थित खड़े हुए थे उन वाहनों की मौके पर ही हवा निकलवाई और समझाईश दी कि वाहन चालक अपने वाहन किस तरह पार्क करें जिससे यातायात व्यवस्था न बिगड़े। यातायात प्रभारी यादव का कहना था कि अभी लोगों को समझाईश दी जा रही है, अगर समझाईश के बाद नहीं मानेंगे तो आगे चालानी कार्रवाई की जाएगी।
इनका कहना है-
व्यवस्थित यातायात को लेकर अभी हमने गुरूद्वारा से लेकर झांसी तिराहा तक बैंक, दुकानदारों व हाथ ठेला चालक जो यातायात में अवरोधक बन रहे थे उन्हें अभी समझाईश दी है आगे नहीं माने तो चालानी कार्यवाही की जाएगी।
रणवीर यादव
यातायात प्रभारी, शिवपुरी
No comments:
Post a Comment