शिवपुरी। नरवर नगर परिषद चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी का नरवर नगर का मुख्य कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बड़ा मलहरा से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रधुम्नसिंह लोधी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू बाथम द्धारा की गई। उनके साथ ही प्रमुख रूप से राज्य मंत्री नरेंद्र बिरथरेए मंत्री रमेश खटीकए कैबिनेट मंत्री जसवंत जाटवए भाजपा के जिला प्रभारी उमेश शुक्लाए पूर्व विधायक व चुनाव प्रभारी देवेंद्र जैनए उपाध्यक्ष मंजुला जैनए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप महेश्वरीए जिला महामंत्री पृथ्वीराज जादौनए मंडल अध्यक्ष जशपालए पूर्व मंडल अध्यक्ष नवल ए पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सगीर खान सहित युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवनीत सेनए पूर्व जिला उपाध्यक्ष लोकपाल लोधीए गोपाल पाल सहित नरवर नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष अग्रवाल जिला मंत्री नरवर मंडल प्रभारी भाजपा शिवपुरी ने किया।
छात्रावास बना नरवर का मतगणना केन्द्र
शिवपुरी/नरवर। म.प्र.की एक मात्र नगर पंचायत नरवर में 06 मार्च को संम्पन्न होने जा रहे मतदान के बाद स्ट्रोंग रूम एवं मतगणना हेतु तहसील कार्यालय के सामने बाल हायरसेकेण्डरी स्कूल में स्थित पुराना छात्रावास भवन में व्यवस्था की गई है उक्त भवन में मतगणना एवं ई.बी.एम वोटिंग मषीनों को रखे जाने की व्यवस्था की गई है जानकारी मुताबिक स्ट्रोंग रूम की सुरक्षा हेतु पुलिस बल की तैनाती की गई है। निर्वाचन सूत्रों के मुताबिक मतगणना 09 मार्च को प्रात: 09 बजे से प्रारम्भ की जाकर उसी दिनांक को 15 वार्डो के पार्षदों के विजयी प्रत्याषीयों की घोषणा की जावेंगीं।
No comments:
Post a Comment