---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 28, 2022

सोनचिरैया अभ्यारण्य हटाए जाने की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन


शिवपुरी-
सोनचिरैया अभ्यारण्य को हटाए जाने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में कृषकों ने आज नगर में पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर कृषक एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और यहां सोनचिरैया अभ्यारण्य हटाए जाने के संबंध में ज्ञापन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को सौंपा। इस दौरान यहां भारतीय किसान यूनियन शिवपुरी के किसानों/कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा रावत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय शिवपुरी के सामने स्थित पोलोग्राउण्ड पर 100-125 की संख्या में एकत्रित हुये, जहां किसान नेता कृष्णा रावत एवं सतीष फौजी के संबोधन उपरांत 14:50 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय शिवपुरी पहुंचकर विधानसभा करैरा से सौनचिरैया अभ्यारण्य हटाये जाने की मांग के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन पर 30 दिन में कार्यवाही नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान प्रमुख रूप बुंदेलखण्ड किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीष फौजी, किसान यूनियन नरवर ब्लॉक अध्यक्ष जयपाल सिंह ढिल्लन, किसान नेता होतम सिंह रावत, राजवीर गुर्जर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments: