---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 28, 2022

आजाद अध्यापक संघ ने मनाई षहीद चन्द्र षेखर आजाद की पुण्यतिथि


पुरानी पेंशन बहाली एवं क्रमोन्नति की मां- लेकर आंदोलन की तैयारी में जुटे कर्मचारी

शिवपुरी- अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि पर आजाद अध्यापक संघ की बैठक तात्याटोपे समाधि स्थल पर आयोजित हुई। जिसमें नवीन शिक्षक संवर्ग को क्रमोन्नति देने व वर्ष 2004 के बाद नियुक्त सभी विभागों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मां- प्रमुखता से उठी।

आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा एंव महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवाना खांन एवं तनुजा गर्ग ने संयुक्त रूप से बताया कि अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि पर तात्या टोपे समाधि स्थल पर बैठक आयोजित हुई जिसमें षहीद चन्द्र शेखर आजाद को याद करते हुए उन्हे श्रद्वा के सुमन अर्पित किये गए। बैठक में 2006 के बाद नियुक्त अध्ययापकों की क्रमोन्नति की मांग उठी तथा वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश नेतृत्व में आंदोलन की तैयारी में जुट जाने का निर्णय लिया गया तथा जिला स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आंदोलन करने पर सहमति बनी। 

बैठक में आजाद अध्यापक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री केपी जैन एवं प्रांतीय सचिव भरत धाकड़, शास.के प्रदेश सचिव अरविन्द सरैया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अन्य संगठनों के जिलाध्यक्षों में राजकुमार सरैया जिलाध्यक्ष प्रांतीय शिक्षक संघ, पवन अवस्थी जिलाध्यक्ष शासकीय अध्यापक संगठन, शासकीय सेवक सेतू भारत के जिलाध्यक्ष अमरदीप श्रीवास्तव, संगठन मंत्री राजू पिपरघार, पेंशन बहाली संघ के जिलाध्यक्ष तारिक सिद्वकी, पूर्व प्राचार्य उमेश करारे, जिला प्रवक्ता कपिल पचौरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश खत्री, संतोष यादव, नरेन्द्र श्रीवास्तव, वल्लभ आदिवासी, दिलीप त्रिवेदी, नरेश भार्गव, केदार वर्मा, गजानंद शर्मा, महेन्द्र नायक, जितेन्द्र शर्मा, दिनेष शर्मा, संजय रावत, महेन्द्र वर्मा, गौरव शर्मा, अमित गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

No comments: