पुलवामा शहीदों को सीआईएटी शिवपुरी कैम्पस में संस्थान प्रबंधन द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
शिवपुरी-जम्मू से श्रीनगर जा रहे जवानों के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा जिस प्रकार से कायरता पुर्वक बर्बर आतंकी हमला करके काफिले के वाहनों को निशाना बनाया गया, जिसमें हमारे 40 वीर सैनिक बहादुरी पूर्वक लड़ते हुए शहीद हो गय, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा तथा इससे प्रेरणा लेकर आतंकवादियों, उग्रवादियों एवं नक्सलवादियों के विरुद्ध कार्यवाही करके आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी का पालन किया जाएगा, यही उन 40 वीर जवानों के लिए सच्ची श्रधांजलि होगी। उक्त बात कही सीआरपीएफ सीआईएटी संस्थान के प्राचार्य आईजी गिरीश कुमार ने जो स्थानीय संस्थान परिसर में 40 वीर जवानों की चौथी पुण्यतिथि के रूप में पुलवामा शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में कमाण्डेट सुरेश कुमार यादव व अन्य अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारी गण एवं संस्थान के अन्य कार्मिक उपस्थित थे।
समारोह की शुरुआत गिरीश कुमार,पुलिस महानिरीक्षक की अगुवाई मे सुबह 10 बजे शहीद स्मारक पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में उपस्थित सभी कार्मिको के द्वारा दो मिनट का मौन रख कर किया गया। इसके बाद संस्थान के प्राचार्य तथा उपस्थित अधिकारीगण एवं अन्य कार्मिकों के द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तदुपरांत कमाँडेट सुरेश कुमार यादव द्वारा पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों का नाम पढ़कर सभी को सुनाया तथा शहीदों को सलामी दी गयी।
श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या सुरक्षा में तैनात बल क्यू.टी.कोर्स का हुआ समापन
तत्पश्चात संस्थान के आडिटोरियम में श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या की सुरक्षा में तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 63 वीं वाहिनी की क्यू..टी.कोर्स का समापन समारोह मुख्य अतिथि प्राचार्य गिरीश कुमार पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुरेश कुमार यादव कमांडेंट सहित अन्य अधिकारीगण, प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे। प्राचार्य गिरीश कुमार यहां बताया कि क्यू. ए. टी. कोर्स विगत एक माह से चलाया जा रहा था जिसमें विभिन्न प्रकार के आधुनिक हथियारों, नयी तकनीकी एवं टीम वर्क के कार्य शैली के विशेष प्रशिक्षण द्वारा 50 कुशल सैनिक तैयार किये गये है जोकि किसी भी परिस्थिति में उच्च कोटि के कार्यशैली द्वारा किसी भी प्रकार के हमले को नेस्तनाबूद करने में सक्षम होंगे। अंत में मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापन धर्म दास चौरसिया उप कमान्डेंट (प्रशिक्षण) के द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment