---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 14, 2022

देहात थाना पुलिस ने निकाला आधा दर्जन पकड़े गए सटोरियों का नगर में जुलूस


अपराधों के प्रति रोकथाम को लेकर जनता को दिया संदेश, कहा सटोरिये जैसे कामों से रहें दूर

शिवपुरी- पुलिस थाना देहात केे द्वारा अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहे इसे लेकर सट्टे के अवैध कारोबार से जुड़े आधा दर्जन सटोरियों को पकड़ा और उनका नगर में जुलूस निकाला गया ताकि लोग अपराधों से दूर रहे सके और सट्टे जैसे काम से तौबा कर लें अन्यथा ऐसे ही पकड़े जाने पर संबंधित अपराधी का भी जुलूस निकाला जाएगा। यह कहना है पुलिस थाना देहात प्रभारी विकास यादव का जिन्होनें थाना देहात क्षेत्र में सट्टे की रोकथाम को लेकर लगातार पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, एएसपी प्रवीण भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव के निर्देशन में दबिश देकर अलग-अलग क्षेंत्रों से आधा दर्जन सटोरियों को पकड़ा। 

यहां पकड़े गए सटोरियों के विरूद्ध एक ओर जहां अपराध पंजीबद्ध किया गया तो वहीं अन्य लोगों को सट्टे जैसे अवैध कारोबार से दूर रखने और अपराधियों में पुलिस का भय व्याप्त हो इसके लेकर इन पकड़े गए सटोरियों का नगर में जुलूस निकाला गया। देहात थाना क्षेत्र से होकर यह जुलूस काली माता मंदिर रोड़ से होकर झांसी तिराहा, पुरानी शिवपुरी से होकर देहात थाने पर पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां यह सटोरियों कहते हुए नजर आए कि पुलिस हमारी बाप है, सट्टा खिलाना पाप है.., की बात दोहरा रहे थे, ताकि इस तरह का कार्य करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाया और अन्य लोगों को यह संदेश पहुंचे कि सट्टे का अवैध कारोबार ना किया जाए और अन्य जो लोग इस तरह का कारोबार करने की सोचते है उनमें भी पुलिस की इस कार्यवाही के प्रति भय व्याप्त रहे।

इनका कहना है-
अपराधियों व सटोरियों में पुलिस का भय व्याप्त रहे और सट्टे जैसा अवैध कारोबार किसी भी रूप में थाना देहात क्षेत्र में पनपने  नहीं दिया जाएगा, ऐसे करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विकास यादव
थाना प्रभारी, देहात, शिवपुरी

No comments: