---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 15, 2022

योग वेदान्त सेवा समिति का संस्कृति संरक्षा की ओर बढ़ता कदम- मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस


शिवपुरी
। पूज्य संत श्रीआशारामजी बापू की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से शिवपुरी में भारतीय संस्कृति संरक्षा की ओर कदम बढ़ाते हुए मातृ-पितृ पूजन दिवस स्थानीय ओमगुरु आई टी आई, चौकसे धर्मशाला, छत्री रोड, शिवपुरी में भावपूर्वक मनाया गया। बता दें कि पिछले कई सालों से 14 फरवरी मातृ-पितृ पूजन दिवस पूरे विश्वभर में मनाते आये है। इस पर्व को पूरे देशभर मे व्यापक रुप से मनाया जायेगा।

आशारामजी बापू सबका मंगल, सबका भला चाहते हैं यही कारण है कि सभी जाति, वर्ग, मत-पंथ, सम्प्रदायों के लोग उनके सत्संग में आते हैं, प्रेम से बैठते हैं और परमात्म-रस का पान करते हैं, जो लोग हमारी भारतीय संस्कृति को, हमारी पवित्र परम्पराओं को मिटाने के घृणित कार्य में लगे हैं वे कभी नहीं चाहते कि हमारी सामाजिक समरसता बनी रहे, हमारा संगठन बल मजबूत हो, हम आपस में भाई-भाई की तरह रहें। ऐसे लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर, आपस में मतभेद करके लोगों को गुमराह करते रहते हैं। इस तरह यहां मातृ-पितृ पूजन करते हुए भारतीय संरक्षा में योग वेदांत सेवा समिति द्वारा अपना अमूल्य योगदान दिया गया।

No comments: