---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 15, 2022

ब्रांड एम्बेसडर की पहल पर वार्ड क्रं.07 में चलाया स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को


शिवपुरी-
शहर में मौजूद गंदगी की सूचना मिलने पर नपा के नव नियुक्त ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल व अल्पेश जैन को जब सूचना मिली कि वार्ड क्रं.07 सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के पीछे गंदगी व्याप्त है इसे लेकर यहां स्वच्छता अभियान की आवश्यकता है। इस पर जोर देते हुए यहां नपा के एच ओ अशरफ खान को ब्रांड एम्बेसर गौरव सिंघल के द्वारा स्थानीय वार्डवासियों की इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने तत्काल सुनील कोड़े सफाई दरोगा के द्वारा नपा के सफाईकर्मियों को भेजकर यहां स्वच्छता अभियान चलाया। 

यहां के रहवासी अनूप गोयल के द्वारा दूरभाष के माध्यम से यह गंदगी की समस्या संबंधी सूचना नपा के ब्रांड एम्बेसडर को मिली थी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए नपा टीम के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत यह अभियान चलाया गया जिसमें स्थानीय रहवासियों ने कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, नपा प्रशासक कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, नपा सीएमओ शैलेष अवस्थी सहित एचओ अशरफ खान, स्वच्छता निरीक्षक योगेश शर्मा व नपा के नव नियुक्त दोनों ही ब्रांड एम्बेसडर का आभार व्यक्त किया है। 

बताना होगा कि इन दिनों मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयास है कि नगर पालिका शिवपुरी के द्वारा शिवपुरी नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में टॉप टेन में लाया जा सके। इसे लेकर उनके लगातार प्रयास जारी है और इन प्रयासों के चलते ही कैबीनेट मंत्री के निर्देशानुसार ब्रांड एम्बेसडर के रूप में समाजसेवी पूर्व अध्यक्ष मध्यदेेशीय अग्रवाल समाज गौरव सिंघल व अल्पेश जैन को नियुक्त किया गया है। 

नगर के लोगों से भी अपील की गई है कि नगर के लोग भी इस स्वच्छता अभियान में शामिल हो और अपने-अपने घरों के आसपास की गंदगी को एकत्रित कर नपा के कचरा वाहन में ही कचरा डालें, सूखा कचरा-गीला कचरा अलग करें, पॉलीथिन का प्रयोग ना के बराकर करें और अधिक से अधिक कपड़े से बने थैलों का प्रयोग करें।  

No comments: