---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 15, 2022

कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से अब युवतियों को मिलिट्री भर्ती हेतु मिलेगी नि:शुल्क फिजीकल ट्रेनिंग


पुलिस लाईन में जिला खेल अधिकारी के निर्देशन में शुरू हुआ टे्रनिंग कैम्प

शिवपुरी-खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशानुसार खेल और युवा कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा जिले की युवतियां जो पैरामिलेट्री फोर्स, पुलिस आर्मी, आई.टी.बी पी., सी.ई.पी.एफ., एस.ए.एफ. में जाने हेतु लंबे समय से तैयारी कर रही है उन्हें विशेष फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग दी जाना प्रारंभ किया गया है। इस विशेष ट्रेनिंग का उद्देश्य है कि जिले की अधिक से अधिक महिलाएं पुलिस, आर्मी में भर्ती हो सके। 

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल की अध्यक्षता में पुलिस विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं खेल विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार पुलिस लाईन शिवपुरी में गतदिवस से प्रात: 7 से 9 बजे तक विशेष फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग नि:शुल्क प्रशिक्षक के माध्यम से प्रतियोगी महिला खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। इसके साथ-साथ महिलाओं को ट्रेनिंग से संबंधित आवश्यक खेल उपकरणों की सुविधाएं भी प्रदाय की जाएंगी।

युवतियों को मिलिट्री फोर्स की तैयारी हेतु शुरू किया अभियान
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित भर्ती सूचना केन्द्र जिसका शुभारंभ खेल मंत्री द्वारा 08 मार्च 2021 को श्रीमंत माघवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर शिवपुरी में किया गया था, जिससे जिले के युवक एवं युवतियां जो पेरामिलेट्री फोर्स जैसे- सेना, पुलिस, आई.टी.बी.पी, सी.ई.पी.एफ. एस.ए.एफ. में जाने के इच्छुक अभ्यर्थी जो लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, उन्हें विशेष प्रशिक्षण के लिए विभाग की ओर से एक पुरुष एवं महिला प्रशिक्षक को नियुक्त किया गया है, जिनके द्वारा प्रात: एवं सायंकाल में नियमित रूप से नि:शुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं आवश्यक उपकरण की सुविधाएं तैयारी कर रहे युवक एवं युवतियों को दी जा रही है।

खेलों में रूचि रखने वालों को मिलेंंगे उपकरण बैंक के माध्यम से खेल उपकरण : खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल मंत्री के निर्देशानुसार जिले के ऐसे युवा बालक/ बालिकाएं खिलाड़ी जो खेल में रूचि रखते है लेकिन आवश्यक खेल उपकरण क्रय करने में असमर्थ है, ऐसे खिलाडिय़ों हेतु खेल उपकरण की सुविधाएं श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में खेल उपकरण बैंक के माध्यम से प्रदाय की जाऐगी, जिसमें खिलाड़ी अपनी रूचि के अनुसार खेल उपकरण अभ्यास हेतु प्राप्त कर सकते है, एवं अभ्यास पश्चात् सुरक्षित उसी स्थान पर जमा कर सकते है।

No comments: