---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 14, 2022

कैबीनेट मंत्री ने समाजसेवी व व्यापारी निर्मल गुप्ता के निवास पर पहुंचकर दिया नव दाम्पत्य जोड़े को आर्शीवाद





शिवपुरी-
शहर के समाजसेवी व व्यापारी पूर्व अध्यक्ष मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी निर्मल गुप्ता के सिद्धेश्वर स्थित निवास पर पहुंचकर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के द्वारा नव दाम्पत्य जोड़े को आर्शीवाद प्रदान किया। यहां बता दें कि नव दाम्पत्य के रूप में श्री गुप्ता के पुत्र आदर्श गुप्ता के विवाह समारोह पश्चात शिवपुरी प्रवास पर आई कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस नवदाम्पत्य जोड़े के घर पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की और आर्शीवाद देते हुए उनका नव गृहस्थ जीवन सुख-समृद्धि यश, वैभव के साथ बीते यह शुभकामनाऐं दी। इस दौरान निर्मल गुप्ता परिवार की ओर से कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का शॉल-श्रीफल व मिष्ठान भेंट कर स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गुप्ता परिवार सहित अन्य परिजन, शुभचिंतकगण मौजूद रहे जिन्होंने माल्यार्पण करते हुए कैबीनेट मंत्री का स्वागत किया। कैबीनेट मंत्री के साथ यहां राज्यमंत्री प्रहलाद भारती, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, पूर्व अध्यक्ष मध्यदेशीय अग्रवाल समाज व नपा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल, पूर्व पदाधिकारी सोनू गोयल, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे। 

No comments: