---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 14, 2022

बैराढ़ में बेशकीमती जमीन से हटाया अतिक्रमण


शिवपुरी-
जिले के बैराढ़ नगर में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन एवं एसडीएम पोहरी राजन नाडिया के मार्गदर्शन में तहसीलदार विजय शर्मा द्वारा पुलिस बल के सहयोग से पुराने बस स्टैंड बैराढ़ पर मंदिर प्रांगण की दुकानों को हटवाया गया। इन दुकानों पर अवैध रूप से लोगों का कब्जा था, दुकानों के आगे चाट पकौड़े के ठेले भी लग रहे थे। यह दुकान शासकीय जमीन पर बनी हुई थी एवं पान के ठेले वालों ने भी अतिक्रमण कर रखा था। इसकी शिकायत एसडीएम श्री नाडिया को प्राप्त हुई तो उन्होंने तहसीलदार बैराढ़ विजय शर्मा को निर्देशित किया और नगर परिषद बैराढ़ सीएमओ द्वारा अवैध अतिक्रमणधारियों को नोटिस दिए गए। नोटिस का जवाब समय सीमा में प्राप्त नहीं हुआ एवं संतोषजनक जवाब भी नहीं था इस पर कार्रवाई करते हुए बैराढ़ तहसील के तहसीलदार विजय शर्मा, थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान, नगर परिषद के सीएमओ अजीज खान एवं नगर परिषद का अमला इस मौके पर उपस्थित थे।

No comments: