एसडीपीआई ने शिवपुरी में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही दर्ज कराई अपनी मौजूदगी
शिवपुरी-एसडीपीआई शिवपुरी द्वारा नगर के मुख्य चौराहे माधव चौक पर पुलवामा हमले में मारे गए देश के जांबाज शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्दांजलि अर्पित की, इसके बाद समस्त कार्यकर्तों ने दो मिनट तक मौन धारण किया। यहां एसडीपीआई जिलाध्यक्ष आदिल शीबानी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस पर मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीपीआई जिलाध्यक्ष आदिल शीबानी ने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुई इस आतंकी घटना की निष्पक्ष जांच हो, और एसडीपीआई इस कायराना आतंकी घटना को अंजाम देने वाले दहशतगर्दों को तलाश कर सख्त सजा देने की सरकार से मांग करती है।
उन्होंने कहा है कि देश के सैनिकों की तरह ही समर्पित भाव से अपना तन, मन और धन दे कर देश और समाज हित में पार्टी अग्रिम पंक्ति में रहकर देश को सहयोग प्रदान करने के लिए संकल्पित रहेगी। इस अवसर पर एसडीपीआई के प्रदेश सचिव अब्दुल आरिफ, जिला उपाध्यक्ष रहीस खान, सचिव साबिर खान, जुल्फिकार कुरैशी, डॉ.इरशाद कुरैशी, आदिल कुरैशी, इब्राहिम खान, इमरोज खान, समीर रईन, राशिद खान,ईशान कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment