---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 15, 2022

कल्चुरी समाज के रविन्द्र शिवहरे बने पुरूष तो महिला जिलाध्यक्ष बनी सीमा शिवहरे


शिवपुरी जिले के कल्चुरी समाज के जिलाध्यक्षों की सर्वसम्मति से हुई नियुक्ति

शिवपुरी-हैहय क्षत्रिय कल्चुरी (शिवहरे) समाज की बैठक का आयोजन खिन्नी नाका स्थिति यूवराज होटल में रखा गया। बैठक में सर्वसम्मति से रविन्द्र शिवहरे को जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि महिला जिलाध्यक्ष पद पर भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही श्रीमती सीमा शिहवरे को जबाबदेही दी गई, इसके बाद कल्चुरी (शिवहरे) समाज के युवा जिलाध्यक्ष के पद के लिए सर्वसम्मति से भागीरथ शिवहरे को चुना गया।

वर्तमान में कल्चुरी समाज के जिलाध्यक्ष रामकुमार शिवहरे एवं युवा जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे के द्वारा कहा गया कि हमने अपने कार्यकाल में समाज की सेवा निस्वार्थ भाव से की और अब आशा करते हैं कि भविष्य में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे व युवा जिलाध्यक्ष भागीरथ शिवहरे मिलकर हमसे और बेहतर तरीके से समाज की सेवा करेंगें और समाज को एक नई पहचान दिलाने में कामयाब होंगे, एक नई ऊंचाई पर समाज को लेकर जाएंगे। 

इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने कहा है कि वह सभी को साथ लेकर एकता के साथ समाजसेवा कर राष्ट्र को मजबूत बनाने कार्य करेंगे। सामाजिक उत्थान के साथ ही पीडि़त मानवता की सेवा के लिए कार्य लगातार करते रहंगे। समाज के किसी भी व्यक्ति को कभी भी किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता होगी तो मैं हर सम्भव मदद करने का प्रयास करूंगा। आगामी समय मे प्रदेश स्तरीय कल्चुरी (शिवहरे) समाज का परिचय सम्मेलन का आयोजन भी जल्द ही करवाया जाएगा। 

इस अवसर पर नवनियुक्त युवाजिलाध्यक्ष भागीरथ शिवहरे ने भी प्रण लिया कि में बरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में रहकर युवा समाज भाइयों के सहयोग से अपने दायित्व को निभाने के लिए तन, मन,धन के साथ हर समय समाज की सेवा के लिए तैयार रहूँगा। कार्यक्रम का संचालन विपिन शिवहरे एवं राहुल शिवहरे द्वारा किया गया।

भाजपा पार्टी के बाद अब शिवहरे समाज की जिलाध्क्ष की जिम्मेदारी मिली सीमा शिवहरे को
बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रहते हुए श्रीमती सीमा शिवहरे को अब कल्चुरी शिवहरे समाज की जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है ताकि वह राजनीतिक और सामाजिक रूप से और अधिक परिपक्व हो सके और सामाजिक संगठन में अपनी महती जिम्मेदाी का निर्वाह करें। इसे लेकर बैठक में श्रीमती सीमा शिवहरे को सर्वसम्मति से कल्चुरी समाज की महिला जिलाध्यक्ष के पद पर चुना गया है। श्रीमती सीमा शिवहरे वर्तमान में ओबीसी महासभा की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी नियुक्त है।

No comments: