---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 11, 2022

गुमशुदा बालक का अपहरण नहीं, परिजनों ने पैसे नहीं दिए तो काम करने के बहाने बिना बताए चला गया घर से


पुलिस के प्रयासों से नाबालिक को दस्तयाव इंदौर से किया बरामद, एक फैक्ट्री मे कर रहा था काम

शिवपुरी-बीती 10 जनवरी को फरियादी रमेश पुत्र नक्टूराम धाकड निवासी ग्राम गाजीगढ थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी ने थाना गोवर्धन पर रिपोर्ट किया कि मेरा लडका उम्र 16 साल सरवन तालाब किनारे फ्रेश होने की कहकर गया था जो वापस घर नहीं आया फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 05/2022 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण मे परिजनों द्वारा अपह्ररण की आशंका जाताई जा रही थी अत: उक्त प्रकरण को पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अपह्रत हुये बालक को शीघ्रातिशीघ्र दस्तायव करने के निर्देश दिये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया एवं एसडीओपी पोहरी निरंजनसिंह राजपूत के निर्देशन में अपह्रत बालक को दस्तयाव करने के हर सम्भव प्रयास किये गये। 

इसी क्रम में बीती 08 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि अपह्रत बालक के पिता रमेश धाकड से फोन पर दो बार बात हुई है जिसमे उक्त व्यक्ति द्वारा नाबालिक से फोन लेकर बात करना बताया, उक्त नम्बर की सायवर सेल से लॉकेशन निकलवाई तो उक्त लॉकेशन इंदौर मे आने से पुलिस टीम बनाकर इंदौर भेजी गई।

 सिम धारक बारबार अपना लोकेशन बदल रहा था जिससे बालक की दस्तयावी मे कभी समस्या आई। पुलिस टीम को लसूडिया क्षेत्र के ट्राँसपोर्ट और फैक्ट्रियों मे जाकर तलाश करने पर बीते रोज गुरूवार को लापता बालक को कामाख्या इण्डस्ट्रीज मे काम करते हुये दस्तयाव कर पूँछताछ की तो बालक ने बताया कि उसने मोबाईल के लिये घर वालों से पैसे माँगे थे जो नही मिले तथा खर्चे के लिये भी पैसे नही मिलते थे, 

इसलिये वह नाराज होकर घर से बिना किसी को बताये पैसे कमाने के लिये पहले रतलाम तथा फिर इंदौर आ गया था उसे कोई अपह्ररण करके नही ले गया था, वह अपनी मर्जी से इंदौर आकर काम करने लगा था। 

उक्त बालक को दस्तयाब कर इंदौर से लाकर उसके घर वालों को सुपुर्द किया। उक्त कार्यवाही में उनि  दिनेश सिंह नरवरिया थाना प्रभारी गोवर्धन,  उनि अरविन्द सिहं चौहान थाना बैराड, सायवर सेल प्रभारी उनि मुकेश दुबौलिया, सउनि जण्डेलसिंह, सउनि संदीप कुजूर, प्रआर. निरंजन सिंह गुर्जर, प्र.आर. वीरेन्द्र सिह ,आरक्षक सुरेन्द्र यादव, आर. अजय यादव, आर. जितेन्द्र  सिह,  आर लाल  सिह  , थाना गोवर्धन,  प्रआर.  देवेन्द्र , आरक्षक दामोदर सायवर सेल शिवपुरी की अहम भूमिका रही। अपह्रत की दस्तयावी मे सउनि जण्डेलसिंह , आर. 188 सुरेन्द्र यादव की विशेष भूमिका रही।

No comments: