कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्यातिथ्य में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
शिवपुरी-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि वितरण के लिए बैतूल में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश सहित शिवपुरी जिले के किसानों के खातों में बीमा की राशि पहुँचाई। शनिवार को यहाँ मानस भवन शिवपुरी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जिले के कृषकगण उपस्थित थे। बैतूल में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के कुल 49 लाख किसानों के खातों में फसल क्षति बीमा की 7 हजार 600 करोड़ रूपए राशि पहुँचाई गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जिले के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षति दावा राशि के प्रमाण-पत्र वितरित किए।
सीधा प्रसारण के जरिए सुना मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर का उदबोधन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि किसानों के खातों में पहुँचाने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में बैतूल में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण से शिवपुरी के किसान भी जुड़े। यहाँ जिला स्तरीय कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन के जरिए किसानों ने इस कार्यक्रम को देखा और मुख्यमंत्री श्री चौहान का उदबोधन सुना। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी नईदिल्ली से इस कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया।
जिले के 57881 किसानों के खातों में आए लगभग 40.56 करोड़
जिले के 57 हजार 881 किसानों के खातों में लगभग 40.56 करोड रूपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए पहुँचाई गई है तथा खरीफ वर्ष 2019 में जिले में 7851 कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत 5.05 करो? से लाभांवित किया गया।
No comments:
Post a Comment